विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तानी तस्करों की साजिश नाकाम, अमृतसर में 16 किलो हेरोइन-अफीम सहित ड्रोन और हथियार जब्त; चार आरोपी काबू

Published: Thu, 19 Nov 2026 01:22 PM (IST)

अमृतसर सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस और बीएसएफ ने 16 किलो से अधिक हेरोइन, अफीम, ड्रोन व पांच पिस्तौल बरामद की ...और पढ़ें

बीएसएफ की तरफ से जब्त सामग्री।

बीएसएफ की तरफ से जब्त सामग्री।

HighLights

  1. अमृतसर सीमा पर 16 किलो से अधिक हेरोइन जब्त।

  2. सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी ड्रोन और हथियार बरामद किए।

  3. चार तस्कर गिरफ्तार, सीमा पार तस्करी पर लगाम।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर सक्रिय तस्करों के मंसूबों को नाकाम करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त व अलग-अलग अभियानों में बड़ी सफलता हासिल की है। सुरक्षा एजेंसियों ने जिले के विभिन्न सीमावर्ती इलाकों से कुल 16 किलो 308 ग्राम हेरोइन, एक किलो 330 ग्राम अफीम, एक पाकिस्तानी ड्रोन, पांच पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।

इन मामलों में चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। सबसे बड़ी बरामदगी थाना भिंडी सैदा क्षेत्र के अंतर्गत बीएसएफ पोस्ट फतेहपुर के पास हुई। यहां सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई हेरोइन के 12 पैकेट बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 6 किलो 712 ग्राम है। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल किया गया ड्रोन भी कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- गर्भपात के तनाव में पड़ोसन का ढाई साल का बच्चा गला घोंटकर मार डाला, मोहाली पुलिस ने महिला की गिरफ्तार

लोपोके से हेरोइन, अफीम व हथियार जब्त

लोपोके इलाके में पुलिस और बीएसएफ ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तस्करी के कई मामलों का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने दो तस्करों को काबू कर उनके कब्जे से 4 किलो हेरोइन और 800 ग्राम अफीम बरामद की।

इसी क्षेत्र में लिंक रोड के पास चलाए गए तलाशी अभियान में 5 किलो हेरोइन की एक और खेप लावारिस हालत में बरामद हुई। पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 530 ग्राम अफीम जब्त की। लोपोके इलाके में ही बीएसएफ ने एक विशेष अभियान के दौरान 4 पिस्तौल, 8 मैगजीन और 100 जिंदा कारतूस बरामद किए।

यह भी पढ़ें- मावां-धीयां सत्कार योजना पर हाईकोर्ट सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब, क्या कर्मचारियों की पत्नियों को मिलेगा लाभ?

घरिंडा क्षेत्र से हथियार जब्त

अन्य कार्रवाइयों में घरिंडा क्षेत्र के एक खेत से संदिग्ध पैकेट मिलने के बाद उसकी जांच की गई, जिसमें से 596 ग्राम हेरोइन निकली। वहीं, जंडियाला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से .32 बोर की एक पिस्तौल, मैगजीन और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सभी मामलों में संबंधित थानों में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में पलटी मार सिर के बल खड़े हुए मौसम अली, छह धोबीपाट लगाकर आलम को किया चित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।