कैप्टन ने कहा-विपक्ष ने सदन की पवित्रता भंग की, बादल बोले- अंग्रेजों की याद दिलाई
विधानसभा में आप के विधायकों को मार्शल द्वारा निकाले जाने पर राजनीति गर्मा गई है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विपक्ष के रवैये को गलत बताया है। पूर्व सीएम बादल ने सरकार की निंदा की है।
जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा से वीरवार को आम आदमी पार्टी केे विधायकों काे मार्शल द्वारा निकाले जाने के मामले पर पंजाब में राजनीति गर्मा गई है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल एवं आम आदमी पार्टी के विधायकों के सदन में व्यवहार की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि इससे विरोधियों की गुंडागर्दी झलकती है। विपक्षी दलों अभद्र व्यवहार करके सदन की पवित्रता को भंग किया है। दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आप विधायकों पर कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इसने मुगलों और अंग्रेजों के अत्याचार की याद दिला दी।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि स्पीकर पर कागज फेंकने और अनावश्यक मुद्दों पर शोरगुल डालकर विधानसभा के नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी विधायकों के विरूद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी पक्ष के विधायक प्रश्नकाल दौरान अपने मुद्दे उठाने की बजाय अखबारों में सुर्खियां बटोरने के लिए इस तरह की राजनीतिक ड्रामेबाजी कर रहे हैं। ऐसा रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैै। कैप्टन ने आम आदमी पार्टी के एक विधायक द्वारा वॉच एंड वार्ड की महिला कर्मचारी पर हमला करने पर दुख जाहिर करते हुए इसको शर्मनाक बताया।
यह भी पढ़ें: पंजाब विस से अाप विधायकों को घसीट-घसीट कर निकाला, भारी हंगामा व धक्कामुक्की
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट सत्र शुरू होने वाले दिन से विपक्षी विधायकों की तरफ से विरोध से ऐसा ही लगता है, कि दोनों पार्टियां मिलीभगत कर सदन में विघ्न डाल रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायकों को नौसिखिया होने के कारण नजर अंदाज किया जा सकता है क्योंकि सदन की कार्रवाई संबंधी उन्हें कोई भी ज्ञान नहीं है, लेकिन अकाली विधायकों द्वारा भी उन जैसा ही व्यवहार किया जा रहा है। इससे स्पष्ट है कि ये कांग्रेस सरकार को लोगों से किए वादे को पूरा करने से जानबूझ कर रोक रहे हैं।
चंडीगढ़ के सेक्टर अस्पताल में आप के घायल महिला विधायक का हाल जानते प्रकाश सिंह बादल।
यह भी पढ़ें: लुधियाना के उद्यमी का आरोप, केजरीवाल ने ठगे 10 लाख रुपये
इन पार्टियों के विधायकों ने प्रश्न काल की मर्यादा को भी भंग किया है और इससे दुखदायी पक्ष यह है कि इनमें कई ऐसे विधायक हैं जो पत्रकार, वकील और अन्य पेशे से जुड़े हैं।
कांग्रेस ने मुगल और अंग्रेजों के समय की याद दिलवाई: बादल
विधानसभा में मार्शलों की ओर से आप विधायकों को खींच पर सदन से बाहर लाने और इस घटना में घायल हुए आप विधायक सरबजीत कौर माणूके और मनजीत सिंह बिलासपुर का हालचाल जानने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल चंडीगढ़ के सेक्टर 16 के अस्पताल पहुंचे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'विधानसभा में आज जो घटना हुई उसने मुगल और अंग्रेजों के समय की याद दिलवा दी।'
चंडीगढ़ के सेक्टर अस्पताल में आप के घायल विधायक का हाल जानते प्रकाश सिंह बादल।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 70 साल के अपने राजनीतिक करिअर में मैंने आज तक ऐसी भयानक, शर्मनाक व धक्केशाही वाली घटना नहीं देखी और न ही कभी मेरे साथ हुई। जो कुछ भी हुआ वह लोकतंत्र को गाली देने के बराबर है।' बादल ने कैप्टन सरकार की निंदा करते हुए कहा कि अकाली दल मानवाधिकार की रक्षा के लिए पहले भी खड़ा था और आज भी खड़ा है।
चंडीगढ़ के सेक्टर अस्पताल पहुंचे सुखबीर बादल, ब्रिकम सिंह मजीठिया व एचएस फूलका
सुखबीर और फूलका साथ पहुंचे अस्पताल
घायल मनजीत सिंह बिलासपुर की पगड़ी उन्हें देने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया, एचएस फूलका, कंवर संधू और अमन अरोड़ा एक साथ सेक्टर 16 के अस्पताल पहुंचे। यहां पर इन नेताओं ने घायलों का हालचाल भी लिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।