दोस्ती की मिसाल माना जाता रहा है बादल-चौटाला परिवार, पढ़ें कैसे थे दोनों फैमिली के आपसी रिश्ते
OP Chautala Passes Away हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। चौटाला परिवार का पंजाब खासकर बादल परिवार से खास रिश्ता रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व.प्रकाश सिंह बादल और ओमप्रकाश चौटाला के पिता पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल (Chaudhary Devi lal) पग वट्ट भाई बने हुए थे। यह रिश्ता अब भी दोनों परिवारों के बीच कायम है।

राजिंदर पाहड़ा, श्री मुक्तसर साहिब। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। चौटाला परिवार का पंजाब खासकर बादल परिवार से खास नाता है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व.प्रकाश सिंह बादल और ओमप्रकाश चौटाला के पिता पूर्व उप-प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल पग वट्ट भाई बने हुए थे।
पूर्व उप-प्रधानमंत्री देवीलाल के समय से शुरू हुआ यह रिश्ता ओम प्रकाश चौटाला ने बखूबी निभाया। दोनों परिवारों में राजनीति से हट कर रिश्ता है। प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद अंतिम अरदास समेत अन्य कार्यक्रमों में ओम प्रकाश चौटाला सुखबीर बादल के साथ ही रहे हैं।
हालांकि, बुजुर्ग व्यवस्था के कारण उनसे चला फिरा नहीं जाता था। लेकिन प्रकाश सिंह बादल के अंतिम अरदास के कार्यक्रम में वे शामिल होने आए थे। पिता चौधरी देवीलाल द्वारा बनाए मुंह बोले भाई के रिश्ते को ओमप्रकाश चौटाला ने आगे जारी रखा और अब उनके बच्चे भी उस रिश्ते को चला रहे हैं।
बादल परिवार का सबसे बड़ा मुखिया
चौटाला परिवार, चौधरी देवीलाल के निधन के बाद बादल को परिवार का सबसे बड़ा मुखिया मानता था और उनके फैसले को सिर माथे पर लेता था। अब दोनों के इस दुनिया से जाने के बाद भी दोनों परिवारों में काफी करीबी रिश्ता जारी है।
दिवंगत ओमप्रकाश चौटाला अप्रैल 2023 में प्रकाश सिंह बादल के निधन और फिर भोग पर भी आए थे। स्व. बादल ने लंबी हलके के गांव किल्लियांवाली में 1997 में मुख्यमंत्री रहते हुए चौधरी देवीलाल की प्रतिमा बनवाई थी। जिसका उद्घाटन पूर्व प्रधान अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था।
एक साथ बनवाई गई थी प्रतिमा
वहीं वर्ष 2023 में ही बादल के निधन के बाद चौटाला परिवार ने चौधरी देवीलाल की प्रतिमा के साथ उसी स्थान पर प्रकाश सिंह बादल की प्रतिमा बनवाई थी। ओमप्रकाश चौटाला अकसर ही सुखबीर बादल से मिलने के लिए उनके गांव बादल में आया करते रहे हैं। दोनों परिवारों में राजनीति से हट कर रिश्ता था।
देवीलाल परिवार के साथ प्रकाश सिंह बादल का पारिवारिक रिश्ते का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बादल की बेटी का कन्यादान देवीलाल ने किया था। बादल उस समय तमिलनाडु की जेल में बंद थे। हालांकि वे पैरोल ले सकते थे, परंतु उन्होंने नहीं ली। तब चौधरी देवीलाल ने उनकी बेटी का कन्यादान किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।