विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: आम आदमी क्लीनिक में सबसे ज्यादा हाईपरटेंशन और शुगर के मरीज आ रहे सामने, अब तक 72 लाख टेस्ट हो चुके हैं मुफ्त

Published: Wed, 16 Oct 2024 07:15 PM (IST)

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने जहां डायलसिस सेंटरों का विस्तार करना शुरू किया है। दूसरी ...और पढ़ें

सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस केंद्रों का हुआ शुभारंभ।
सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस केंद्रों का हुआ शुभारंभ।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब सरकार की ओर से लोगों के घर के पास ही अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं बिना किसी परेशानी के मिले, इसके लिए खोले गए 872 आम आदमी क्लीनिक न सिर्फ बीमारों का इलाज कर रही है बल्कि समय पर बड़ी बीमारियों का भी पता लगा रही है। पिछले कुछ वर्षों में पंजाब में किडनी से संबंधित बीमारियों का विस्तार हुआ है।

जिसके प्रमुख कारणों हाईपर टेंशन, हाई ब्लड प्रेशर, हाई शुगर भी शामिल हैं। समय पर टेस्ट नहीं करवाने या लापरवाही बरतने पर यह बीमारी लाइलाज रूप धारण कर लेती है। किडनी की बीमारियों को देखते हुए पंजाब सरकार ने आठ अत्याधुनिक डायलिसिस केन्द्रों के साथ किडनी रोगियों के बेहतर ईलाज के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने जहां डायलसिस सेंटरों का विस्तार करना शुरू किया है। दूसरी तरफ आम आदमी क्लीनिक से हाईपर टेंशन, हाई ब्लड प्रेशर और हाई शुगर के मरीजों की भी पहचान की जा रही है। आम आदमी क्लीनिक में अभी तक 72 लाख टेस्ट मुफ्त हो चुके हैं जिसमें से 14.6 फीसदी मरीज हाइपर टेंशन के पाए गए और 8.5 फीसदी मरीज हाई शुगर के पाए गए हैं। आम आदमी क्लीनिक में हुए टेस्टों में यह भी बात सामने आई कि कई मरीजों को यह पता ही नहीं था कि वह हाईपर टेंशन की बीमारी से ग्रसित हैं।

डायलसिस सेंटरों का किया जा रहा है विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार न सिर्फ डायलसिस सेंटरों का विस्तार कर रही है बल्कि समय पर ही किडनी रोग की पहचान भी करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में पटियाला के माता कौशल्या सरकारी अस्पताल में डायलिसिस केंद्र का उद्घाटन किया जबकि अमृतसर, मलेरकोटला, मोगा, गोनियाना, फाजिल्का, फरीदकोट और जालंधर के सरकारी अस्पतालों के लिए डायलिसिस केंद्रों का शुभारंभ किया। जहां मरीजों को मुफ्त में डायलिसिस की सुविधा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि 872 आम आदमी क्लीनिकों की स्थापना से पंजाब की प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। जिससे आने वाले वर्षों में किडनी की बीमारियों में काफी कमी आने का मार्ग प्रशस्त होगा। आम आदमी क्लीनिक में मरीजों को 80 प्रकार की दवाएं और 38 प्रकार के टेस्ट फ्री में किए जाते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।