Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोहाली के डेराबस्सी में छिपकर रह रहे तीन रोहिंग्या गिरफ्तार, बांग्लादेश के रास्ते की भारत में एंट्री

    By Pankaj DwivediEdited By:
    Updated: Tue, 24 Aug 2021 12:53 PM (IST)

    पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि पकड़े गए सभी आरोपित कब से जहां पर रह रहे थे। आरोपित जहां पर कैसे पहुंचे। ये लोग यहां पर क्या काम कर रहे थे

    Hero Image
    डेराबस्सी हलके में सबसे अधिक करीब 200 रोहिंग्या शरणार्थी हैं। सांकेतिक चित्र।

    जागरण संवाददाता, मोहाली। डेराबस्सी पुलिस ने बंगलादेश से पंजाब आए तीन रोहिंग्या के खिलाफ विदेशी एक्ट (भारत में दाखिल होने) के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान सजीदा बेगम, सोफिका बेगम, यूनिस के तौर पर हुई है। सभी बिना किसी पुख्ता सबूत के मोहाली सबडिवीजन के डेराबस्सी में रह रहे थे। उन्हें डेराबस्सी के गांव कूडा वाला से गिरफ्तार किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपित रिफ्यूजी हैं। बंगालादेश में इन की रजिस्ट्रेशन यूएनएचसीआर के तहत दर्ज है। आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है। ध्यान रहे डेराबस्सी हलके में सबसे अधिक करीब 200 रोहिंग्या शरणार्थी हैं। जो अलग-अलग ठिकानों पर रह रहे हैं। पुलिस के पास इन सभी रोहिंग्याओं की डिटेल है। बीते वर्ष कोविड के दौरान पुलिस की ओर से एक विशेष अभियान चलाया गया था जो जमात में कोविड फैलने के मामले सामने आए थे। इसके बाद रोहिंग्या का पता लगाकर इनका मेडिकल स्टेटस चेक किया गया था। जमाती कनेक्शन पता लगाने के लिए इनके प्राइमरी कांटेक्ट्स हिस्ट्री भी खंगाली गई थी। रोहिंगया समुदाय से संबंधित लोगों का पता लगाकर इनका जमातियों के साथ कनेक्शन का पता भी लगाया गया था।

    पुलिस पूछताछ में जुटी

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि पकड़े गए सभी आरोपित कब से यहां पर रह रहे थे। आरोपित यहां पर कैसे पहुंचे। जहां पर क्या काम कर रहे थे ? एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है। फिलहाल आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

    यह भी पढ़ें - किसानों के धरने का असर: माल से लदे ट्राले 4 दिन से जालंधर में फंसे, दिल्ली नेशनल हाईवे खुलने का इंतजार