Loksabha Election 2024: चंडीगढ़ सीट पर बढ़ी सरगर्मी; किरण खेर की टिकट पर संशय, कंगना और परिणीति में हो सकती है आर-पार की लड़ाई
Loksabha Election 2024 को लेकर राजनीतिक दलों में संशय बना हुआ है। चंडीगढ़ सीट के लिए एक तरफ जहां भाजपा से अभिनेत्री कंगना रनौत को मैदान में उतरने की चर्चाएं शुरू हो गई है। वहीं दूसरी ओर उनके टक्कर में आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की पत्नी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से सामना होने की चर्चाओं जोरों शोरों पर हैं।
बलवान करिवाल, चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों में खलबली मची हुई है। चंडीगढ़ सीट के लिए कैंडिडेट के नाम को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। एक तरफ जहां भाजपा से अभिनेत्री कंगना रनौत को मैदान में उतरने की चर्चाएं शुरू हो गई है।
वहीं दूसरी ओर उनके टक्कर में आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की पत्नी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से सामना होने की चर्चाओं जोरों शोरों पर हैं। हालांकि अभी दोनों ही राजनीतिक दल प्रत्याशी को लेकर कुछ भी स्पष्ट करने को तैयार नहीं है। दोनों दलों से जब बात की गई तो यही बताया गया कि प्रत्याशी कौन होगा इसका निर्णय पार्टी हाई कमान लेगा।
भाजपा को नए चेहरे की तलाश
कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की मूल निवासी हैं और चंडीगढ़ में रहकर उन्होंने पढ़ाई की है। साथ ही कंगना को भाजपा का समर्थन भी माना जाता है। वह जब से शिवसेना के खिलाफ बोलने लगी और इंस्टाग्राम में भाजपा का समर्थन करने लगी तभी से उनका भाजपा से जुड़ाव माना जाता रहा है। चंडीगढ़ के लिए उनको लोकल चेहरे के तौर पर भाजपा प्रदर्शित कर सकती है।
क्या किरण खेर होंगी रेस से बाहर?
इससे पहले सांसद किरण खेर को भाजपा ने चंडीगढ़ से टिकट दी थी। उसकी वजह भी यही थी कि वह मूल रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली थी। यहीं पर पढ़ाई लिखाई की थी अब यह माना जा रहा है कि इस बार सांसद किरण खेर को टिकट नहीं मिलने वाली है। उनकी जगह भाजपा प्रत्याशी की खोज कर रही है। स्थानीय नेताओं में से किसी भी नेता को प्रत्याशी नहीं बनाए जाने की वजह इन नेताओं में आपसी फूट है।
क्या AAP का विकल्प है परिणीति?
बताया जा रहा है कि पार्टी हाई कमान ने अपने स्तर पर इन नेताओं को लेकर एक सर्वे भी करवाया है, जिसमें एक नेता दूसरे नेता और समर्थक भी उनके नाम पर राजी नहीं हुए। जिस वजह से पार्टी ने दूसरे विकल्पों पर सूचना शुरू किया। वहीं दूसरी ओर परिणीति चोपड़ा की बात करें तो वह मूल रूप से अंबाला की रहने वाली है और चंडीगढ़ से भी उनका नाता रहा है।
चंडीगढ़ से है पुराना नाता
हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ होने के नाते भी पार्टी उनको लोकल कनेक्ट कर सकती है। साथ ही राघव चड्ढा को पंजाब में बड़ी जीत दिलाने का इनाम भी आप दे सकती है। हालांकि आम आदमी पार्टी में एक ही परिवार से दो लोगों को पद पर रखने का नियम नहीं है।
राघव चड्ढा राज्यसभा सदस्य हैं और परिणीति चोपड़ा से उनका कुछ दिन पहले ही विवाह हुआ है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव के दौरान राघव चड्ढा को प्रभारी बनाया था उनके नेतृत्व में पंजाब में आप पार्टी की बंपर जीत हुई थी। उसको देखते हुए आप हाई कमान उन्हें यह इनाम दे सकता है।
कार्निवल उद्घाटन के दौरान सवालों से बची किरण खेर
अभी कार्निवल उद्घाटन के दौरान भी सांसद किरण खेर चुनाव लड़ने के सवालों बचती नजर आई थी। जब उनसे पूछा गया कि आप अगले चुनाव की तैयारी कर रही हैं तो उन्होंने जवाब दिया था कि उन्होंने क्या तैयारी करनी है तैयारी तो पार्टी हाई कमान करेगा।
यह भी पढ़ें: GST Amendment Bill एक ऐतिहासिक फैसला, Punjab को आर्थिक तौर पर मिल रही मजबूती: मलविंदर कंग
साथी जब पूछा गया कि उनके शहर चंडीगढ़ में जो काम लटके हुए हैं उन पर क्या कहेंगे, इस पर किरण खेर ने कहा था कि उनका शहर होता तो क्या बात थी उनका शहर नहीं है यह शहर तो लोगों का है सभी का है। कुछ अधिकारी हैं जो शहर में काम नहीं होने देना चाहते, उन्होंने तो हर संभव प्रयास किया है शहर को बेहतर बनाने के लिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।