चंडीगढ़ में आज 'चिट्ठी आई है आई है चिट्ठी आई है' गाने से देशभक्ति का जोश भरेंगे बॉलीवुड सिंगर पंकज उधास
सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में हुनर हाट एग्जीबिशन में शहरवासियों का मनोरंजन करने के लिए बॉलीवुड सिंगर पंकज उधास के अलावा पंजाबी सिंगर और कॉमेडियन भी पहुंच रहे हैं। 29 मार्च को हुनर हाट में पंकज उदास शाम 7 बजे से लाइव परफॉर्मेंस देंगे।
जागरण संवाददाता, चंड़ीगढ़। Pankaj Udas Live performance: सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में इन दिनों रोजाना संगीतों की महफील सज रही है। सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में देश भर के हुनर को पहचान दिलाने वाले के लिए हुनर हाट प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है। इस प्रदर्शनी के दौरान रोजाना शाम को सुरमयी शाम का भी आयोजन होता है, जिसमें विभिन्न कलाकार, सिंगर से लेकर कॉमेडियन भी लोगों का मनोरंजन करते हैं। ऐसे में आज शहर के लोगों की शाम को सुरमयी बनाने के लिए बॉलीवुड सिंगर पंकज उधास प्रस्तुति देंगे।
अल्पसंख्यक मंत्रालय की तरफ से सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में हुनर हाट एग्जीबिशन में शहरवासियों का मनोरंजन करने के लिए बॉलीवुड सिंगर पंकज उधास के अलावा पंजाबी सिंगर और कॉमेडियन भी पहुंच रहे हैं। 29 मार्च को हुनर हाट में पंकज उधास शाम 7 बजे से लाइव परफॉर्मेंस देंगे। पंकज उधास की प्रस्तुति रात 10 बजे तक चलेगी। पंकज के साथ स्टेज पर शैलेंद्र सिंह और अंकिता पाठक भी अपने सुरों का जादू बिखेरेंगी।
यह भी पढ़ें: सावधान हो जाइए, चंडीगढ़ में CCTV से चालान शुरू, पहले दिन ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले 215 लोगों के घर पहुंचा चालान
बता दें कि 25 मार्च से शुरू हुई हुनर हाट प्रदर्शनी में अब तक पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी, अल्ताफ राजा के साथ कॉमेडियन उपासना सिंह और दीपक राजा शहरवासियों का मनोरंजन कर चुके हैं।
प्रदर्शनी में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के परिधान
अल्पसंख्यक मंत्रलाय की तरफ से सेक्टर 17 मे लगाई प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से हस्तकला और शिल्पकला के साथ देश के पर्यटन स्थलों को दिखाया गया है। प्रदर्शनी में कन्याकुमारी से कश्मीर और मणिपुर से गुजरात तक के परिधान, गहनों के साथ घर की सजावट का सामान पेश किया गया है। इसी प्रकार से विभिन्न राज्यों के व्यजंन और पर्यटक स्थलों को स्टाल के जरिए डिसप्ले किया गया है। उल्लेखनीय है कि हुनर हाट प्रदर्शनी को आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को समर्पित किया गया है। जंहा पर देश को आजादी दिलवाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को भी जगह दी गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।