Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भूमि अधिग्रहण कानून का उल्लंघन है लैंड पूलिंग पॉलिसी', राजा वड़िंग ने की केंद्र से दखल देने की अपील

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 10:39 PM (IST)

    पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब की लैंड पुलिंग पॉलिसी को भूमि अधिग्रहण अधिनियम का उल्लंघन बताया है। उन्होंने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया क्योंकि आप सरकार जबरन किसानों पर यह नीति थोप रही है। वड़िंग ने भाजपा पर कानून कमजोर करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस के विरोध के कारण भाजपा को अपने कदम पीछे खींचने पड़े थे।

    Hero Image
    भूमि अधिग्रहण कानून का उल्लंघन है लैंड पुलिंग पॉलिसी। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि पंजाब की लैंड पुलिंग पॉलिसी, तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस यूपीए सरकार द्वारा 2013 में लागू किए गए भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसलिए केंद्र सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा जबरन किसानों पर यह पालिसी थोपी जा रही है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 2014 में केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने के बाद, उसने इस कानून और इसके विभिन्न प्रावधानों को कमजोर करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि इसी कारण तत्कालीन केंद्रीय वित्त एवं रक्षा मंत्री अरुण जेटली तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने उनके आवास 10 जनपथ गए थे।

    उन्होंने कहा कि इस संबंध में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गत दिवस कहा था कि स्वर्गीय जेटली ने उन्हें धमकाने की कोशिश की थी, क्योंकि वे भूमि अधिग्रहण अधिनियम के प्रावधानों को कमज़ोर करने के सख्त खिलाफ थे।

    वड़िंग ने ज़ोर देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और ख़ासकर राहुल गांधी की वजह से भाजपा सरकार को भूमि अधिग्रहण अधिनियम को कमज़ोर करने का विचार छोड़ना पड़ा, जो यह सुनिश्चित करता है कि किसानों के अधिकारों की रक्षा हो और अगर उनकी सहमति से उनकी ज़मीन अधिग्रहित की जाती है, तो उन्हें पर्याप्त मुआवज़ा और पुनर्वास मिले।

    उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की लैंड पुलिंग पॉलिसी स्पष्ट रूप से भूमि अधिग्रहण अधिनियम का उल्लंघन है, क्योंकि इसमें न तो किसानों की सहमति ली गई है और न ही किसानों को कोई मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप सरकार बिना किसी मुआवजे के किसानों की जमीनें ले रही है और ऐसा किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।