विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपनी जिम्मेदारी से भागना चाहते हैं खट्टर, पंजाब पर आरोप हास्यास्पद : कैप्टन

By Ankit KumarEdited By:
Published: Tue, 12 Sep 2017 11:47 AM (GMT+05:30)

डेरा मुखी की पेशी के दौरान पंचकूला में हुई हिंसा पर हरियाणा सीएम के रवैये की कैप्टन ने आलोचना की ...और पढ़ें

अपनी जिम्मेदारी से भागना चाहते हैं खट्टर, पंजाब पर आरोप हास्यास्पद : कैप्टन
अपनी जिम्मेदारी से भागना चाहते हैं खट्टर, पंजाब पर आरोप हास्यास्पद : कैप्टन

जेएनएन, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को कोर्ट द्वारा दोषी ठहराने के बाद भड़की हिंसा का दोष पंजाब के सिर मढ़ने की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि खट्टर अपनी जिम्मेदारी से भागने के लिए निराशाजनक व बेतुकी कोशिश कर रहे हैं।

खट्टर द्वारा पंजाब सरकार के विरुद्ध लगाए आरोपों को हास्यास्पद बताते कैप्टन ने कहा कि हिंसा को रोकने में अपनी सरकार की नाकामी पर पर्दा डालने के लिए खट्टर ऐसा कह रहे हैं। खट्टर की मायूसी इसी से झलकती है कि राम रहीम को भगाने की कथित साजिश के लिए उनको अपनी ही पुलिस के पांच कर्मचारियोंं को निलंबित करना पड़ा और अब वह इस समूचे मसले की जिम्मेदारी पंजाब पुलिस के सिर डालनेे की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढें: एयरपोर्ट से शुरू हुई थी मोहब्बत, अफगान की नीलोफर ने पंजाब के जाहिद को किया कबूल

कैप्टन ने खट्टर से सवाल किया कि यदि हरियाणा पुलिस के पांच कर्मचारी दोषी नहीं थे तो फिर उन्हें निलंबित क्यों किया गया? पंचकूला में अमन-कानून की अव्यवस्था के लिए सिर्फ हरियाणा सरकार जिम्मेदार है क्योंकि खुफिया रिपोर्टों में दी चेतावनी के बावजूद इलाको में लोगों को एकत्रित होने से रोकने में वह असफल रही।

कैप्टन ने कहा कि डेरा प्रमुख को दोषी ठहराने के बाद पंजाब में सिर्फ एक-दो मामूली घटनाएं ही घटी हैं और कोई जानी नुकसान भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यदि पंचकूला में बड़ी तादाद में एकत्रित हुए डेरा प्रेमी पंजाब से होते तो स्थिति और भयानक होनी थी।

यह भी पढ़ें: सिख सैनिकों के अतुल्य पराक्रम की मिसाल है सारागढ़ी का युद्ध

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।