CM मान के बुलडोजर एक्शन को हरभजन सिंह ने बताया गलत, विरोध के बाद बोले- 'मैं सरकार के साथ'
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के बुलडोजर एक्शन पर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आपत्ति जताई थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वह पंजाब सरकार के साथ हैं। हरभजन सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ड्रग तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने वाली पहली सरकार है और वह इसका समर्थन करते हैं।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार इस समय नशा तस्करों के पीछे हाथ धोकर पड़ी है। पिछले कुछ दिनों से मान सरकार ने कई नशा तस्करों के मकानों पर बुलडोजर से कार्रवाई की है। इस कड़ी में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने मान के बुलडोजर एक्शन पर आपत्ति जताई। जिसके बाद उनकी इस प्रतिक्रिया का विरोध किया गया। इस पर पूर्व क्रिकेटर हरभजन भज्जी ने एक्स पर एक बार फिर प्रतिक्रिया दी है।
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं यह बात बिल्कुल स्पष्ट कर देना चाहता हूं। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पंजाब में ड्रग तस्करों के खिलाफ इतनी कठोर कार्रवाई करने वाली पहली सरकार है। मैं पंजाब पुलिस और सरकार के पूर्ण समर्थन में खड़ा हूं। आखिरकार हमारे पास एक ऐसी सरकार है जो ड्रग्स के उन्मूलन के लिए गंभीर है और संदेश स्पष्ट है। हम सब मिलकर ड्रग्स के खिलाफ इस युद्ध को जीतेंगे। आइए अपने महान राज्य को किसी भी तरह के नशे से मुक्त बनाएं।
फोटो: हरभजन सिंह ने बाद में एक्स पर किया पोस्ट
पहले क्या बोले थे हरभजन सिंह?
इससे पहले पूर्व क्रिकेटर ने मान के बुलडोजर एक्शन को लेकर कहा था कि अगर कोई नशा करता है तो उसे समझाया जाना चाहिए कि नशा किस तरह से उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि जहां एक परिवार एक छत के नीचे रह रहा है उसे छत को गिरा देना ठीक नहीं है।
पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि जब एक परिवार अथवा कुछ लोग एक छत के नीचे रहते हैं तो उनकी छत तोड़ देने को वह ठीक नहीं समझते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई सरकारी जमीन अथवा शामलाट जमीन पर कब्जा किए हुए है तो सरकार किसी भी समय उसको वापस ले सकती है।
सोमनाथ भारती ने किया विरोध
आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने हरभजन सिंह द्वारा दिए गए बयान की निंदा की और कहा कि जो पंजाब को इस मुसीबत से मुक्त करा रहा है और जो युवाओं को इस मुसीबत से छुटकारा दिला रहा है, उसे स्वीकार करना चाहिए। सोमनाथ भारती ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा कार्रवाई की जा रही है, उसे स्वीकार करना चाहिए। वो (हरभजन सिंह) यूथ आइकन हैं, देश के हीरो रहे हैं राज्यसभा सांसद हैं। हमाराे नेता उनके (हरभजन सिंह) लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं। वह ऐसे प्रश्न न करें जिससे मर्यादा का उल्लंघन हो और और मर्यादा यह है कि वह पार्टी से हटकर बोले। सोमनाथ भारती ने कहा कि भगवंत मान का नशे के खिलाफ जो समर्पण है उसके परिणाम काफी सकारात्मक रहेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।