Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर! चंडीगढ़ पुलिस में 150 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

    Updated: Wed, 23 Apr 2025 02:42 PM (IST)

    चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police Recruitment) में 150 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चंडीगढ़ पुलिस देश की सबसे प्रतिष्ठित पुलिस बलों में से एक है और इसके लिए हर साल हजारों युवा आवेदन करते हैं। सिपाही के पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए और उनकी आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    Hero Image
    Chandigarh Police Recruitment: चंडीगढ़ पुलिस फिर से भर्ती निकालने जा रही है। सांकेतिक तस्वीर

    आदेश चौधरी, चंडीगढ़। नौकरी (Government Jobs) का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। चंडीगढ़ पुलिस फिर से भर्ती (Chandigarh Police Recruitment) निकालने जा रही है। करीब 150 जवानों की नई भर्ती जल्द ही चंडीगढ़ पुलिस में की जाएगी। इसके लिए सभी ब्रांचों से डाटा मांग लिया गया है और इसकी तैयारी लास्ट स्टेज पर चल रही है। करीब एक से डेढ़ महीने में अधिकारिक रूप से भर्ती की घोषणा कर आवेदन मांगे जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ पुलिस (Constable Recruitment) को देश की मोस्ट डेकोरेटेड पुलिस में से एक माना जाता है। हर महीने चंडीगढ़ पुलिस के 20 से 25 जवान विभिन्न पदों से रिटायर हो रहे हैं। औसत एक साल में 250 से ज्यादा जवान रिटायर हुए हैं। वहीं, 300 से ज्यादा कर्मचारियों और अधिकारियों ने वीआरएस के लिए अप्लाई किया है।

    इनमें से काफी लोगों को वीआरएस मिल भी चुकी है। ऐसे में इन कर्मचारियों की जगह भरने के लिए नई भर्ती करने का फैसला चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों ने लिया है। इसके लिए प्रशासन से भी मंजूरी मिल चुकी है।

    डेढ साल में हुई बंपर भर्ती

    चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती की बात करें तो पिछले डेढ़ साल में बंपर भर्ती हुई हैं। दिसंबर 2023 में 700 सिपाहियों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सामूहिक रूप से ज्वाइनिंग लेटर दिया था। इसके बाद 49 सब इंस्पेक्टर भर्ती किए गए थे।

    यह भी पढ़ें- खत्‍म हो जाएंगी नौकरियां तो फिर पढ़े-लिखे युवा क्‍या करेंगे? मार्केट एक्‍सपर्ट ने बताया- कैसा होगा भविष्य

    खेल कोटे से 45 सिपाहियों की भर्ती की गई और उसके बाद 144 आईटी सिपाही चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती किए गए। अब करीब 150 जवान और भर्ती (Chandigarh Police Recruitment) किए जाने की योजना तैयार की जा रही है। हालांकि, यह जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है कि इनमें एएसआई और सब इंस्पेक्टर की संख्या कितनी होगी।

    कई राज्यों के युवा कर रहे भर्ती का इंतजार

    चंडीगढ़ में पुलिस में भर्ती (Government Jobs) का इंतजार कई राज्यों के युवा कर रहे हैं। इनमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के युवा सबसे ज्यादा शामिल होते हैं। यह भर्ती निकलने पर हजारों युवा इसके लिए आवेदन करेंगे। वहीं, अधिकारी पूरी रूपरेखा तैयार करने में जुटे हुए हैं। शारीरिक मापदंड परीक्षण से लेकर लिखित परीक्षा की तैयारियां पुलिस विभाग की ओर से की जा रही हैं।

    सिपाही का शुरुआत में 45 हजार वेतन

    चंडीगढ़ पुलिस (Government Jobs Alert) में ज्वाइनिंग के साथ ही सिपाही का वेतन भी 45 हजार रुपये होता है। इनमें बेसिक सेलरी 21700 होती है। इसके अलावा 11501 रुपये डीए, 2754 रुपये ट्रांसपोर्टेशन अलाउंस, 1000 रुपये मेडिकल और 4283 रुपये राशन अलाउंस के रूप में मिलते हैं। इसके अलावा अन्य भत्तों के रूप में करीब 4000 रुपये मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें- Jobs in UP: अब सरकार ही दिलाएगी नौकरी, इतनी होगी सैलरी; यूपी से बाहर भी नहीं जाना पड़ेगा