Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब यूनिवर्सिटी के एल्यूमिनी डॉ. सागरप्रीत हुड्डा होंगे चंडीगढ़ के नए DGP, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

    Updated: Tue, 15 Jul 2025 04:55 PM (IST)

    पंजाब यूनिवर्सिटी के एल्यूमिनी डॉ. सागर प्रीति हुड्डा चंडीगढ़ के नए डीजीपी नियुक्त किए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। तेज तर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं डॉ. हुड्डा पहले भी चंडीगढ़ पुलिस में सेवाएं दे चुके हैं। पूर्व डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव के ट्रांसफर के बाद यह नियुक्ति हुई है।

    Hero Image
    सागरप्रीत हुड्डा होंगे चंडीगढ़ के नए DGP

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल करने वाले एल्यूमिनी डॉ सागर प्रीति हुड्डा चंडीगढ़ के नए डीजीपी होंगे। इस संबंध में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। काफी तेज तरार और ईमानदार पुलिस अधिकारी के तौर पर डॉक्टर सागर प्रीत हुड्डा की गिनती होती है। इस समय आईपीएस सागर प्रीत हुड्डा दिल्ली में नियुक्त है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ पुलिस में सेवाएं दे चुके हैं डॉ हुड्डा

    डॉक्टर हुड्डा इससे पहले भी चंडीगढ़ पुलिस में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह 2 साल से अधिक समय तक चंडीगढ़ पुलिस में अस्सिटेंट सुपरीटेंडेंट आफ पुलिस के पद पर रहे हैं। डॉ हुड्डा ने पंजाब यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी विभाग में मास्टर और पीएचडी की डिग्री हासिल की है।

    चंडीगढ़ में एएसपी रहते हुए इन्होंने हर सेक्टर में सीनियर सिटीजन की सुरक्षा को लेकर विशेष बीट बॉक्स सिस्टम शुरू करवाया था। बीटबॉक्स के अधिकारियों को अपने सेक्टर के सभी सीनियर सिटीजन से जोड़ने की पहल भी डॉक्टर हुड्डा के समय में हुई थी। दिल्ली में भी इन्होंने आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल को लेकर कई प्रोजेक्ट पर काम किया है।

    पूर्व डीजीपी के ट्रांसफर के बाद हुई नियुक्ति

    नए डीजीपी डॉक्टर हुड्डा की नियुक्ति पूर्व डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव के ट्रांसफर के बाद की गई है। अप्रैल में पूर्व डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव का तबादला कर दिया गया था। यादव ने चंडीगढ़ पुलिस में एक साथ 3000 से अधिक कर्मचारियों के तबादले के कारण काफी चर्चा में रहे थे।

    इस समय डीजीपी का कार्यभार हाल ही में चंडीगढ़ पुलिस में आईजी के तौर पर नियुक्ति पाने वाले आईपीएस अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार को दिया हुआ है। डीजीपी हुड्डा के अगले हफ्ते तक चंडीगढ़ में ज्वाइन करने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- बेअदबी मामले में जनता की ली जाएगी राय, पंजाब विधानसभा ने सिलेक्ट कमेटी को भेजा विधेयक; छह महीने बाद आएगी रिपोर्ट

    comedy show banner