विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेश में छिपे गैंगस्टरों और नशा तस्करों की अब खैर नहीं, स्थायी DGP का पद संभालते ही गौरव यादव ने दिए निर्देश

Published: Fri, 09 Oct 2026 04:20 PM (GMT+05:30)

DGP गौरव यादव ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज की जाएगी। विदेश में ...और पढ़ें

स्थायी डीजीपी का पद संभालते हुए गौरव यादव।

स्थायी डीजीपी का पद संभालते हुए गौरव यादव।

HighLights

  1. डीजीपी गौरव यादव ने गैंगस्टरों, नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

  2. पंजाब में संगठित अपराध और नशा तस्करी खत्म करने की प्रतिबद्धता जताई।

  3. मुख्यमंत्री के 'युद्ध नशों विरुद्ध' अभियान को तेज करने पर जोर दिया।

रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज करने की तैयारी है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने स्थायी पद संभालने के बाद स्पष्ट किया है कि गैंगस्टरों और समाज विरोधी तत्वों के लिए राज्य में कोई जगह नहीं है। वे देश के किसी भी हिस्से या विदेश में छिपे हों, पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर कानून के कटघरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में शांति और सद्भाव बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और देश विरोधी तत्वों को अपने मंसूबों में सफल नहीं होने दिया जाएगा। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा।

पुलिस संगठित अपराध को खत्म करने और नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने दोहराया कि पंजाब पुलिस राज्य को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें- 4 साल कार्यवाहक रहने के बाद IPS गौरव यादव स्थायी DGP पंजाब घोषित, 2 साल के लिए मिली जिम्मेदारी; संभाला कार्यभार

नशे के खिलाफ अभियान को तेज करने के निर्देश

डीजीपी ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई थी। इसमें मुख्यमंत्री ने 'युद्ध नशों विरुद्ध' अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों और पुलिस के बीच तालमेल को और मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने के लिए सरकार के सभी विभागों, पंजाब पुलिस और आम लोगों को मिलकर काम करना होगा। इस अभियान का उद्देश्य नशा तस्करी पर रोक लगाने के साथ पंजाब को नशामुक्त बनाना है।

यह भी पढ़ें- अकाली नेताओं की धमकियों से खौफ में पीड़ित महिलाएं, पहुंची अकाल तख्त; बर्खास्त नेत्री ने मांगी पुलिस सुरक्षा

संगठित अपराध के नेटवर्क को तोड़ने पर जोर

डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस गैंगस्टरों के नेटवर्क को खत्म करने और संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई केवल राज्य तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि दूसरे राज्यों और विदेश में छिपे गैंगस्टरों को भी पकड़ने के प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से भारी मात्रा में भेजी गई हेरोइन और ICE ड्रग जब्त