विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अकाली नेताओं की धमकियों से खौफ में पीड़ित महिलाएं, पहुंची अकाल तख्त; बर्खास्त नेत्री ने मांगी पुलिस सुरक्षा

Published: Fri, 09 Oct 2026 03:17 PM (GMT+05:30)

पूर्व अकाली नेता रूप कौर संधू ने अमरजीत सिंह चावला मामले में पीड़ित महिलाओं को धमकियां मिलने का आरोप लगाते हुए पंजाब के डीजीपी से सुरक्षा मांगी है।

बर्खास्त अकाली नेता रूप कौर।

बर्खास्त अकाली नेता रूप कौर।

HighLights

  1. अमरजीत चावला रेप मामले की पीड़ितों को धमकियां मिलने का आरोप।

  2. बीबी रूप कौर संधू ने पीड़ितों की सुरक्षा हेतु पुलिस से गुहार लगाई।

  3. पीड़ित महिलाएं अकाल तख्त साहिब में सबूत पेश करने पहुंचीं।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला से जुड़े रेप मामले में श्री अकाल तख्त साहिब पेश होने जा रही पीड़ित महिलाओं को धमकियां मिलने का आरोप लगा है। पूर्व अकाली नेता बीबी रूप कौर संधू ने आज वीडियो जारी कर यह दावा किया है। उन्होंने पंजाब के DGP से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

बीबी रूप कौर संधू ने पंजाब के DGP और श्री अकाल तख्त साहिब की टास्क फोर्स से पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इन महिलाओं को साथ लेकर अकाल तख्त साहिब में पेश होने का ऐलान किया था। इसके बाद उन्हें भी वहां न जाने के लिए दबाव डाला गया।

यह भी पढ़ें- पूर्व DIG भुल्लर कल रो पड़े थे जज के सामने, आज फिर पेश किए तो बाहर आकर बोले-अभी कुछ नहीं कह सकता

सबूत सौंपने अकाल तख्त पहुंची पीड़ित

अकाली दल से बर्खास्त की गई नेता रूप कौर सिर्फ बहरीन वाली महिला ही नहीं बल्कि कई और महिलाओं का दुख लेकर श्री अकाल तख्त साहिब पर पहुंचीl उन्होंने बताया कि उनके पास कई महिलाओं की शिकायतें पहुंची हैं जो अकाली नेताओं से दुखी हैं। उनका शोषण हुआ है। यह सभी सबूत वह जत्थेदार साहब को मिलकर देंगी।

वह चाहती हैं कि पीड़ितों को इंसाफ मिले और आरोपितों को सजा। पीड़ित महिला खुद जत्थेदार साहिब से मिलकर सभी सबूत सौंपना चाहती है। वह संगत के सामने भी अपना पक्ष रखना चाहती है। संधू ने चेतावनी दी कि अगर सुरक्षित माहौल नहीं मिली तो वे सोशल मीडिया पर जहाकर सारे सबूत पेश करेंगी। 

जानें क्या था मामला

श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होने का यह मामला एसजीपीसी के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला और एडिशनल हेड ग्रंथी ज्ञानी मलकीत सिंह के खिलाफ एक महिला द्वारा लगाए गए दुष्कर्म (रेप) और अश्लील मैसेज भेजने के गंभीर आरोपों से जुड़ा है। यह शिकायत बहरीन में रहने वाली एक सिख महिला द्वारा दर्ज कराई गई है। महिला का आरोप है कि जब वह नवंबर 2025 में भारत लौटीं, तो SGPC ने उन्हें ठहरने की जगह दी थी।

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि चावला ने मार्च से मई 2026 के बीच श्री आनंदपुर साहिब और अमृतसर की सरायों में उसके साथ कई बार रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 21 अगस्त 2026 को आनंदपुर साहिब थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अकाल तख्त के एडिशनल हेड ग्रंथी ज्ञानी मलकीत सिंह और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के एक ड्राइवर मोहन सिंह ने उसे अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजे थे।

यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से परगट सिंह का इनकार, बोले- सभी की भूमिका तय, हर नेता को दिखानी होगी अपनी 'ड्रिबलिंग'

कई बार लगाई न्याय के लिए गुहार

महिला का कहना था कि उसने अपनी शिकायत और सबूतों के साथ कई बार अकाल तख्त के जत्थेदार व SGPC अध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई थी। इसके बाद अकाली दल की नेता रूप कौर संधू के साथ फेसबुक लाइव पर आकर महिला ने अपनी बात सार्वजनिक रूप से रखी थी।

इस मामले को सिख मर्यादा और धार्मिक अनुशासन का उल्लंघन (बजर कुराहित) मानते हुए, 20 सितंबर 2026 को श्री अकाल तख्त साहिब के पंज सिंह साहिबान ने बेहद कड़ा रुख अपनाया। अमरजीत सिंह चावला और ज्ञानी मलकीत सिंह को खालसा पंथ से निष्कासित (छेका) कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से भारी मात्रा में भेजी गई हेरोइन और ICE ड्रग जब्त