पूर्व DIG भुल्लर कल रो पड़े थे जज के सामने, आज फिर पेश किए तो बाहर आकर बोले-अभी कुछ नहीं कह सकता
रिश्वत मामले में फंसे पंजाब के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर वीरवार को चंडीगढ़ कोर्ट में सुनवाई के दौरान भावुक ...और पढ़ें

निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की वीरवार को शुक्रवार को हुई चंडीगढ़ कोर्ट में पेशी।
HighLights
जज के आगे रोए- मुझे बदनाम न किया जाए, मेरे घर भी बहू-बेटी।
रिश्वत मामले में शिकायतकर्ता का हुआ था क्राॅस एग्जामिनेशन।
भुल्लर ने शिकायतकर्ता पर बदनाम करने का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पिछले करीब एक साल से जेल में बंद पंजाब के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर वीरवार को चंडीगढ़ कोर्ट में रो पड़े थे और शुक्रवार को फिर से उन्हें पेश किया गया तो कोर्ट से बाहर आकर बोले कि वे अभी कुछ नहीं कह सकते। ईडी ने भी भुल्लर को कोर्ट में पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट हासिल किए थे। अब मनी लाॅन्ड्रिंग की जांच के लिए ईडी भुल्लर को हिरासत में ले सकती है।
इससे पहले वीरवार को भुल्लर और कृष्णु के वकीलों ने शिकायतकर्ता आकाश बत्ता का क्राॅस एग्जामिनेशन किया था। भुल्लर ने जज के आगे कहा था कि शिकायतकर्ता आकाश बत्ता सार्वजनिक मंचों पर उन्हें बदनाम कर रहा है। उसने कई बार उनके चरित्र पर अंगुलियां उठाई, जिस कारण उन्हें समाज में शर्मसार होना पड़ रहा है। भुल्लर ने कहा कि उनके घर भी बहू-बेटी हैं।
रिश्वत मामले में भुल्लर के बिचौलिए कृष्णु शारदा को कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान भुल्लर और कृष्णु के वकीलों ने शिकायतकर्ता आकाश बत्ता का क्राॅस एग्जामिनेशन किया। आकाश बत्ता इस मामले में गवाही दे चुके हैं और अब बचाव पक्ष के वकील उनसे सवाल-जवाब कर रहे हैं। इससे पहले बत्ता ने सीबीआई जज के आगे दोनों आरोपितों के खिलाफ खुलकर गवाही दी थी।
यह भी पढ़ें- CBI के मुजरिम ASI को पूर्व DIG भुल्लर की कस्टडी, जज ने लिया संज्ञान; चंडीगढ़ SSP को जांच के आदेश
घर से मिले थे करोड़ों रुपये कैश, सोना
भुल्लर को पिछले साल 16 अक्टूबर को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। आरोप था कि वह मंडी गोबिंदगढ़ के व्यापारी आकाश बत्ता से आठ लाख रुपये रिश्वत मांग रहे थे। उन्हें किसी आपराधिक मामले में गिरफ्तारी का डर दिया जा रहा था।
बत्ता ने जब इस बारे में सीबीआइ को शिकायत दी तो जांच एजेंसी ने भुल्लर और कृष्णु को गिरफ्तार कर लिया था। भुल्लर के सेक्टर-40 स्थित घर से सीबीआइ को साढ़े सात कराेड़ रुपये कैश और करीब ढाई किलो सोना मिला था।
