विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

4 साल कार्यवाहक रहने के बाद IPS गौरव यादव स्थायी DGP पंजाब घोषित, 2 साल के लिए मिली जिम्मेदारी; संभाला कार्यभार

Published: Fri, 09 Oct 2026 11:02 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 09 Oct 2026 12:29 PM (GMT+05:30)

पंजाब सरकार ने UPSC पैनल की सिफारिश पर IPS गौरव यादव को नया स्थायी DGP नियुक्त किया है। सुप्रीम कोर्ट ...और पढ़ें

डीजीपी गौरव यादव पदभार संभालते हुए।

डीजीपी गौरव यादव पदभार संभालते हुए।

HighLights

  1. गौरव यादव पंजाब के नियमित डीजीपी नियुक्त हुए।

  2. जुलाई 2022 से कार्यवाहक डीजीपी का पद संभाल रहे थे।

  3. न्यूनतम दो साल का कार्यकाल सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। 1992 बैच के आइपीएस अधिकारी गौरव यादव को नियमित डीजीपी नियुक्त किया गया है। गौरव यादव जुलाई 2022 से कार्यवाहक डीजीपी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आदेश जारी होने के बाद स्थायी डीजीपी के तौर पर उन्होंने पदभार संभाल लिया है। स्थायी डीजीपी की नियुक्ति के लिए पंजाब सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को 14 आइपीएस अधिकारियों के नाम भेजे थे।

पंजाब सरकार के गृह विभाग द्वारा 9 अक्टूबर 2026 को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, राज्यपाल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा 1 जुलाई 2026 को भेजे गए तीन आईपीएस अधिकारियों- डॉ. शरद सत्य चौहान, हरप्रीत सिंह सिद्धू और गौरव यादव- के पैनल पर विचार करते हुए गौरव यादव को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है।

सुप्रीम कोर्ट के प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (2006/2018) मामले के फैसले के अनुपालन में, उनका कार्यकाल कार्यभार संभालने का समय न्यूनतम दो वर्षों के लिए है। अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर द्वारा जारी किए गए इस आदेश की कॉपियां संबंधित केंद्रीय व राज्य स्तरीय विभागों को भी भेज दी गई हैं।

यह भी पढ़ें- कर्नल के बेटे से पंजाब के स्थायी DGP तक... कौन हैं IPS गौरव यादव, जौनपुर के एक छोटे से गांव से तय किया बड़ा सफर

पंजाब सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश-

DGP Order

 

नशा तस्करी के खिलाफ जारी रहेगी जंग

पदभार ग्रहण करने के बाद जारी बयान में कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। डीजीपी ने कहा है कि नशा तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई को तेज करना, बुनियादी पुलिसिंग को मजबूत करना तथा पुलिस बल का आधुनिकीकरण और उन्नयन प्रमुख प्राथमिकताएं रहेंगी। डीजीपी यादव ने पंजाब पुलिस ने शांति, सौहार्द और सुरक्षित पंजाब को बढ़ावा देने के लिए नागरिकों के सक्रिय सहयोग की अपील की है। 

चार साल से अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे

गौरव यादव जुलाई 2022 से पंजाब पुलिस के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उस समय से उन्हें कार्यवाहक डीजीपी के तौर पर तैनात किया गया था। राज्य में स्थायी डीजीपी की नियुक्ति का मामला लंबे समय तक लंबित रहा। इस दौरान पुलिस प्रमुख की जिम्मेदारी अतिरिक्त प्रभार के तहत चलती रही। अब मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद अब उनकी नियमित नियुक्ति हुई है।

जल्द स्थायी डीजीपी चुना जाना था जरूरी

स्थायी डीजीपी की नियुक्ति में देरी का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट तक पहुंच चुका था। अधिवक्ता निखिल थमन की ओर से दायर जनहित याचिका में लंबे समय तक अतिरिक्त प्रभार के तहत पुलिस प्रमुख की जिम्मेदारी दिए जाने पर सवाल उठाए गए थे।

यूपीएससी से पैनल मिलने के बाद भी नियुक्ति का फैसला लंबित रहा। अब हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को 13 अक्टूबर तक अनुपालन रिपोर्ट देने की समयसीमा दी। जिसके चलते स्थायी डीजीपी के नाम की घोषणा जरूरी थी।

यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव से 5 महीने पहले पंजाब को मिलेगा स्थायी DGP, गौरव यादव का नाम लगभग तय

जानें कौन हैं डीजीपी गौरव यादव

1992 बैच के IPS अधिकारी गौरव यादव मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है। गौरव यादव 30 अप्रैल, 2029 को रिटायर होंगे। यादव का जन्म 16 अप्रैल 1969 में अमृतसर में हुआ था। या

गौरव यादव का परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं । उनके पिता कर्नल भगवती प्रसाद यादव भारतीय सेना से रिटायर अधिकारी हैं। गौरव यादव ने एमए (पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन) में की। इसके बाद उन्होंने पीएचडी की डिग्री भी हासिल की। इस दौरान 1992 में वे UPSC की परीक्षा पास कर IPS अधिकारी बने।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather 9 October: बारिश के बाद गिरा तापमान, कल से फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस का दिखेगा असर