कर्नल के बेटे से पंजाब के स्थायी DGP तक... IPS गौरव यादव ने जौनपुर के गांव से तय किया बड़ा सफर
पंजाब में कार्यकारी पुलिस महानिदेशक गौरव यादव को अब स्थायी डीजीपी नियुक्त कर दिया गया है। वे 1992 बैच के ...और पढ़ें

गौरव यादव बने स्थायी डीजीपी (फाइल फोटो)
HighLights
कार्यवाहक गौरव यादव पंजाब के स्थायी डीजीपी नियुक्त
1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव का कार्यकाल दो साल
यूपीएससी ने तीन नामों में से गौरव यादव को चुना
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब में कार्यकारी पुलिस महानिदेशक गौरव यादव को स्थायी डीजीपी बना दिया गया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, गौरव यादव इस पद पर दो साल तक बने रहेंगे।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपीएससी ने स्थायी डीजीपी के लिए तीन नामों का चयन किया था। इनमें डॉ. शरद सत्या चौहान, हरप्रीत सिंह सिंधु और गौरव यादन शामिल थे।
इनमें 1992 बैच के आईपीएस अफसर गौरव यादव के नाम पर मुहर लगाते हुए स्थायी डीजीपी बना दिया गया है। इससे पहले गौरव पंजाब में बतौर कार्यकारी डीजीपी के रूप में नियुक्त थे।
-1791525243252.webp)
कौन हैं गौरव यादव?
1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के अंतर्गत नौपेड़वा क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत रह चुके हैं।
गौरव यादव पंजाब पुलिस में मॉर्डनाइजेशन विंग में भी काम कर चुके हैं। वह अकाली दल और बीजेपी गठबंधन सरकार के समय कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।
पिता रह चुके कर्नल
जौनपुर के बेलापार गांव के निवासी गौरव यादव के पिता भगवती प्रसाद यादव कर्नल रह चुके हैं। गौरव यादव भगवती प्रसाद के इकलौते पुत्र हैं।
इसके साथ ही उनके दो बेटियां भी हैं, इनमें एक एम्स में डॉक्टर और दूसरी पीसीएस में एमडी है। गौरव यादव की शिक्षा दीक्षा कानपुर, लखनऊ व दिल्ली में हुई है।
2022 से कार्यकारी डीजीपी
1987 बैच के आईपीएस अफसर व पूर्व डीजीपी वीके भावरा के छुट्टी पर जाने के बाद गौरव यादव को 4 जुलाई 2022 को डीजीपी का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया था। इसके बाद स्थायी डीजीपी लगाने के लिए राज्य सरकार की ओर से कभी भी पैनल नहीं भेजा गया।
