Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab: कांग्रेस लेगी विधानसभा सेशन में हिस्सा, बाजवा बोले- 'यह तीसरा सत्र है जिसे राज्‍यपाल ने बताया असंवैधानिक'

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 08:45 AM (IST)

    पंजाब विधानसभा सत्र में कांग्रेस भी हिस्‍सा लेने जा रही है। नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि यह तीसरा सत्र है जिसे राज्यपाल ने असंवैधानिक करार दिया है। वहीं कानून व्यवस्था राज्य का एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त है और मुख्यमंत्री भगवंत मान जिनके पास गृह विभाग भी है वह कानून व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए है।

    Hero Image
    कांग्रेस लेगी विधानसभा सेशन में हिस्सा (फाइल फोटो)

    कैलाश नाथ, चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक दल की बैठक वीरवार को पंजाब विधानसभा में सीएलपी के दफ्तर में हुई। इसकी अध्यक्षता विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने की। इस बैठक में फैसला लिया गया कि कांग्रेस विधानसभा के सत्र में हिस्सा लेगी। बाजवा ने कहा कि यह तीसरा सत्र है जिसे राज्यपाल ने असंवैधानिक करार दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नहीं लिया लोगों ने बैठक में हिस्‍सा

    अगर कांग्रेस इस सत्र में हिस्सा नहीं लेती तो सरकार आरोप लगा सकती है कि हम लोगों ने बैठक में हिस्सा नहीं लिया। बाजवा ने कहा कि विपक्ष सरकार को एसवाईएल पर घेरेगा क्योंकि सरकार अभी तक यह ही स्पष्ट नहीं कर पाई है कि जनवरी में सुप्रीम कोर्ट में एसवाईएल केस पर सरकार का क्या स्टैंड है। बाजवा ने स्पष्ट किया कि पंजाब के पास किसी को देने के लिए फालतू पानी नहीं है।

    कानून व्यवस्था राज्य का एक बड़ा मुद्दा

    वहीं, कानून व्यवस्था राज्य का एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त है और मुख्यमंत्री भगवंत मान जिनके पास गृह विभाग भी है वह कानून व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए है। इसी तरह ड्रग्स का मुद्दा बेहद गंभीर है। तीन से चार माह में ड्रग्स की समस्या का समाधान देने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी डेढ़ वर्षों में भी इसका समाधान नहीं ढूंढ पाई है।

    यह भी पढ़ें: SYL Dispute: एसजीपीसी ने एसवाईएल के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव, कहा- आंदोलन करना पड़े तो करेंगे

    जानकारी के अनुसार विधायक दल की बैठक में इस मुद्दे को लेकर लंबी चर्चा हुई कि कांग्रेस को बैठक में हिस्सा लेना चाहिए या नहीं। क्योंकि राज्यपाल एक बार फिर सत्र को असंवैधानिक बता रहे है। अंतत: कांग्रेस ने विधान सभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने का फैसला किया।

    कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि अगर यह सत्र असंवैधानिक है तो राज्यपाल को कोई एक्शन लेना चाहिए। क्योंकि पंजाबियों का करोड़ों रुपये सत्र पर खर्चा हो रहा है। वहीं, अगर विधान सभा की बैठक वैध है तो राज्यपाल को विधान सभा के कामकाज पर अपनी मोहर लगानी चाहिए।

    सिद्धू, वेरका, कांगड़ समेत अन्य नेता आज हो जाएंगे पुन: कांग्रेसी

    भाजपा छोड़ कर गए पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू, राजकुमार वेरका, गुरप्रीत कांगड़, अमरजीत सिंह जीती, डा. महिंदर रिणवा, हंस राज जोशन, जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू समेत नौ नेता शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करेंगे। इन नेताओं की ज्वाइनिंग की अड़चनों को प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दूर कर लिया है।

    यह भी पढ़ें: Chandigarh: अदालत में मामला लंबित फिर भी थमा दिया नोटिस, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने आबकारी विभाग को लगाई फटकार

    स्थानीय नेता विरोध कर रहे

    जीत मोहिंदर सिद्धू, डा. महिंदर रिणवा, और हंस राज जोशन की ज्वाइनिंग को लेकर स्थानीय नेता विरोध कर रहे थे। वीरवार को प्रदेश प्रधान के निवास पर विरोध करने वाले नेताओं के साथ एक बैठक हुई जिसमें बाजवा भी मौजूद थे। राजा वड़िंग और बाजवा ने विरोध दर्ज करवाने वाले नेताओं को मना लिया। जिसके बाद इनकी ज्वाइनिंग का रास्ता साफ हो गया। शुक्रवार शाम 4 बजे इन नेताओं के लिए पार्टी दफ्तर में एक आयोजन किया जाएगा।