प्रताप सिंह बाजवा ने AAP पर साधा निशाना, कहा- राज्य में अपराध से निपटने में पार्टी की कोई दिलचस्पी नहीं
कांग्रेस पार्टी के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बुधवार को आप सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य में ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। कांग्रेस पार्टी के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बुधवार को आप सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार सत्ता में आने के बाद से बढ़ते संगठित अपराध का मुकाबला करने में बुरी तरह विफल रही है।
बाजवा ने कहा कि लुटेरों के एक गिरोह ने आभूषण लूटने के लिए मोगा में एक आभूषण की दुकान - एशिया ज्वेलर्स पर हमला किया। लुटेरों ने सोने के गहने लेकर फरार होने से पहले जौहरी को गोली मार दी।
व्यापारिक समुदाय के खिलाफ बढ़ रहे अपराध
प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि फरवरी 2022 में राज्य में आप की सरकार बनने के बाद से राज्य में संगठित अपराध की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है। जबरन अपहरण और लूटपाट की घटनाएं अखबारों में रोज सुर्खियां बन गई हैं।
विपक्ष के नेता ने कहा कि पिछले एक साल में अपराध, विशेष रूप से व्यापारिक समुदाय के खिलाफ, बढ़े हैं। पिछले साल नकोदर के कपड़ा व्यापारी टिम्मी चावला की कुछ जबरन वसूली करने वालों ने हत्या कर दी थी। कई गिरोह जेलों से जबरन वसूली रैकेट चला रहे हैं, जो राज्य के व्यापारियों और उद्योगपतियों को सबसे ज्यादा परेशान करते हैं।
पंजाब बन गया गंधाला- बाजवा
प्रताप सिंह ने राज्य सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि बिगड़ती कानून व्यवस्था उद्योगपतियों के दूसरे राज्यों में पलायन के पीछे प्रमुख कारणों में से एक थी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात पंजाबी रैपर और गायक सिद्धू मूसेवाला की नृशंस हत्या को कौन भूल सकता है?
उसके माता-पिता अभी भी न्याय पाने के लिए एक जगह से दूसरी जगह भटक रहे हैं, जबकि अपराधी अभी भी जेल और विदेशी धरती पर सक्रिय हैं। सरकार ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जेल साक्षात्कार की जांच अभी पूरी नहीं की है। बाजवा ने कहा कि क्या रंगला पंजाब के लिए उनका यही मतलब है? उन्होंने कहा कि आप के 16 महीने के शासन में पंजाब गंधाला बन गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।