विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परविंदर झोटा हत्या मामले में CM मान सख्त, Video संदेश में बोले- मुख्य आरोपित गिरफ्तार, साजिश की भी होगी जांच

Published: Wed, 14 Oct 2026 04:07 PM (IST)

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीडियो जारी कर परविंदर सिंह हत्याकांड पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी पकड़ा गया है और साजिशकर्ताओं को भी बख्शा नहीं जाएगा।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री मान ने परविंदर झोटा हत्या को निंदनीय बताया।

  2. मुख्य आरोपी गिरफ्तार, साजिश की भी होगी जांच।

  3. अमन-कानून बनाए रखने, नशे पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मानसा जिले में परविंदर सिंह झोटा की हुई हत्या के बाद एक वीडियो संदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री मान ने इस घटना को निंदनीय करार देते हुए कहा कि प्रदेश में अमन-कानून की स्थिति के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन को पहले ही सख्त से सख्त कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस मामले में मुख्य दोषी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन यदि इस घटना के पीछे किसी भी तरह की कोई साजिश पाई जाती है, तो उसमें शामिल किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पंजाब के लोगों से अमन शांति बनाए रखने की भी अपील की है।

यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध का समर्थन करेगी SGPC; कार्यालय और सभी संस्थान कल रहेंगे बंद

डीजीपी को सख्त कार्रवाई करने को कहा

सीएम मान ने राज्य के डीजीपी गौरव यादव को निर्देश दिए हैं कि दोषियों के खिलाफ कानून के दायरे में रहकर सबसे कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सीएम ने कहा कि राज्य की जवानी हमारा बहुमूल्य सरमैया है और राज्य की अमन शांति से खिलवाड़ किसी भी किमत पर बरदाश्त नहीं है।

पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। चाहे कोई मेडिकल नशा या चिट्टा बेचने में शामिल हो, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में भाजपा का पंजाब में प्रदर्शन, फरीदकोट जिला प्रधान को हिरासत में लिया

पंजाब सरकार झोटा के परिवार के साथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने राज्य के लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से बचाना और प्रदेश में शांति बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें- परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, आरोपी केमिस्ट के घर चला बुलडोजर; गुस्साए लोगों ने दुकान में लगाई आग