Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फिल्म सिटी बनाने का किया ऐलान,कहा- बॉलीवुड से जुड़ेगा पंजाबी सिनेमा

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 22 Jan 2023 06:23 PM (IST)

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्‍य में एक बड़ी फिल्‍म सिटी बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने अपनी मुंबई यात्रा के दौरान कहा कि पंजाब सरकार राज्य में एक बड़ी फिल्म सिटी स्थापित करने की योजना बना रही है।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फिल्म सिटी बनाने का किया ऐलान,कहा- बॉलीवुड से जुड़ेगा पंजाबी सिनेमा

    चंडीगढ़, ऑनलाइन डेस्क। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्‍य में एक बड़ी फिल्‍म सिटी बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने अपनी मुंबई यात्रा के दौरान कहा कि पंजाब सरकार राज्य में एक बड़ी फिल्म सिटी स्थापित करने की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह मुंबई में पंजाब के फिल्म उद्योग और बॉलीवुड को एक साथ लाने के लिए आए हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य में फिल्म सिटी बनाने की योजना पर काम कर रही है पंजाब सरकार

    मुंबई पहुंचे मुख्यमंत्री मान ने कहा, "हम पंजाब में एक बड़ा फिल्म सिटी बनाने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए मैं बड़े प्रोडक्शन हाउस से अनुरोध करूंगा कि आप पंजाब में आकर अपना स्टूडियो बनाइए। मैं पंजाब के फिल्म उद्योग और बॉलीवुड का मिलाप कराने के लिए आया हूं। मालूम हो कि पंजाब में फिल्म सिटी बनने से पंजबी सिनेमा उद्योग को नया पंख मिलने के साथ-साथ पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की उभरती प्रतिभावों को अपने करियर के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और उनको पंजाब में ही बेहतर करियर और प्लेटफार्म मिल सकेगा।

    कई पंजाबी सिगर्स बना चुके हैं बॉलीवुड में अगल पहचान

    मालूम हो कि कई ऐसे पंजाबी गायक है जो बॉलीवुड से जुडे़ हुए हैं और वह देश-विदेश में अपना नाम कामा चुके हैं। गुरु रंधावा, दिलजीत दोसांझ , हार्डी संधू, गिप्‍पी ग्रेवाल, करन आहूजा, जस्‍सी गिल, हनी सिंह, बब्‍बू मान जैसे कई सिंगर्स हैं जो बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।

    यह भी पढ़ें-

    Budget 2023: हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी में कमी की मांग, महामारी पूल और डिविडेंड पर टैक्स छूट की उम्मीद

    Fact Check : इस्‍कॉन के वैदिक तारामंडल मंदिर के इंटीरियर का वीडियो नासा का बताकर किया गया वायरल