Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab News: सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में कल्याणी सिंह के खिलाफ CBI अदालत में आरोप तय, हत्‍या की साजिश रचने का चलेगा केस

    Updated: Sat, 04 May 2024 12:57 PM (IST)

    Sippy Sidhu Murder Case चर्चित सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में आरोपित कल्याणी सिंह के खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं। कल्‍याणी पर हत्‍या की साजिश रचने का केस चलेगा। इस मामले में पहले चंडीगढ़ पुलिस और फिर करीब 6 साल तक सीबीआई जांच करती रही। 2022 में सीबीआई ने कल्याणी को गिरफ्तार किया था लेकिन अभी तक आरोपित के खिलाफ केस शुरू नहीं हो सका था।

    Hero Image
    सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में कल्याणी सिंह के खिलाफ CBI अदालत में आरोप तय (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Sippy Sidhu Murder Case: शहर के चर्चित सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में आरोपित कल्याणी सिंह के खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं। अब कल्याणी के खिलाफ हत्या, सबूत मिटाने और साजिश रचने की धाराओं के तहत मुकदमा चलेगा। सितंबर 2015 में पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के वकील सिप्पी सिद्धू की सेक्टर 27 के पार्क में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छह साल तक चली सीबीआई जांच

    इस मामले में पहले चंडीगढ़ पुलिस और फिर करीब 6 साल तक सीबीआई जांच करती रही। 2022 में सीबीआई ने कल्याणी को गिरफ्तार किया था लेकिन अभी तक आरोपित के खिलाफ केस शुरू नहीं हो सका था। अब आखिरकार कल्याणी के खिलाफ आरोप तय हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें: Punjab News: लोकसभा चुनाव के चलते बढ़ाई गई चौकसी, हरियाणा-राजस्थान के इंटर स्टेट नाकों पर हुई कड़ी चेकिंग

    हालांकि कल्याणी के वकील ने केस को लटकाने के लिए कई कोशिशें की। कल्याणी के वकील की ओर से कई अर्जियां दाखिल की गई थी जिन्हें जिला अदालत से लेकर हाई कोर्ट तक खारिज कर दिया गया। यहां तक कि मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंच गया था। लेकिन वहां भी कल्याणी को राहत नहीं मिली।

    ये है मामला

    सितंबर 2015 को सेक्टर-27 के पार्क में नेशनल शूटर व पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस केस में सीबीआइ ने सात साल बाद कल्याणी सिंह को गिरफ्तार किया था जोकि हाईकोर्ट जज की बेटी है। आरोप हैं कि उसी ने सिप्पी की हत्या करवाई। लेकिन कल्याणी को तीन महीने बाद ही हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। अब उसके खिलाफ सीबीआइ की विशेष अदालत में मुकदमा चलेगा।

    यह भी पढ़ें: Hardeep Singh Nijjar: खालिस्तानी समर्थक निज्जर हत्याकांड में नया खुलासा, पंजाब की इस जगह से ताल्लुक रखता है एक आरोपी