Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस की कार्रवाई, बंसल गुट के नेताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्‍ता; मचा बवाल

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 04:07 PM (IST)

    Chandigarh Lok Sabha Election 2024 चंडीगढ़ में चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस ने पार्टी से बंसल गुट के नेताओं को निकाल दिया है। यह नेता शुरू से ही चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे। नाराज नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा भी दिया था। पवन बंसल ने खुद को चुनाव प्रचार से दूर रखा।

    Hero Image
    चंडीगढ़ में चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस की कार्रवाई (फाइल फोटो)

    राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। चुनाव परिणाम आने से पहले कांग्रेस ने अपने कई नेताओं पर कार्रवाई की है। आरोप है कि यह वह नेता जिन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी के खिलाफ काम किया। इनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। इसके अलावा कई नेताओं को पदमुक्त कर दिया गया है। यह सभी पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के समर्थक हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनीष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने और बंसल को टिकट न मिलने से वह नाराज रहे। यह नेता शुरू से ही चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे। नाराज नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा भी दिया था। इन नेताओं का आरोप था कि कांग्रेस अध्यक्ष लकी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के खिलाफ टिप्पणी की है।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री बंसल रहे चुनाव प्रचार से दूर

    पवन बंसल ने खुद को चुनाव प्रचार से दूर रखा। वह सिर्फ पार्टी हाईकमान के कहने पर सिर्फ दिखावे के लिए प्रियंका गांधी की रैली में आए, लेकिन यहां पर भी उन्हें आम आदमी पार्टी की दो महिला पार्षदों ने धक्के मारे तो इस मामले को बंसल गुट ने खूब तूल दिया और प्रेसवार्ता कर कहा कि कांग्रेस का चंडीगढ़ सीट पर आम आदमी पार्टी के साथ गंठबधन करना एक बड़ी भूल है।

    बंसल गुट के 10 से ज्यादा सीनियर नेताओं पर पर हुई कार्रवाई

    हाई कमान से मंजूरी लेकर बंसल गुट के 10 से ज्यादा सीनियर नेताओं पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से पार्टी में बवाल मचा है। यह कार्रवाई हाई कमान की ओर से लोकसभा चुनाव में नियुक्त ऑब्जर्वर की रिपोर्ट पर की गई है।

    यह भी पढ़ें: Punjab News: 10 सीटों पर कम मतदान बिगाड़ सकता है जीत-हार का गणित, जानिए पिछले चुनाव में किस पार्टी को मिला था फायदा

    जिन नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है उनमें महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष दीपा दुबे, साहिल दुबे, अभिषेक शर्मा, हाफिज अनवर उल हक जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रवि ठाकुर का नाम शामिल है। जिन नेताओं को पद से हटाया गया है उनमें पूर्व मेयर हर फूलचंद कल्याण विनोद शर्मा मनोज गर्ग प्रवक्ता सतीश कैद और हाकम सर्दी का नाम शामिल है। यह सभी पवन बंसल के गरीबी है और प्रदेश कार्यकारिणी के सीनियर पदाधिकारी है।

    अध्‍यक्ष लकी के खिलाफ खोल सकते हैं मोर्चा

    पार्टी के अनुसार चुनाव में इन नेताओं को मनाने का काफी प्रयास भी किया गया था। पार्टी की इस कार्रवाई से बंसल अच्छा एकजुट हो रहा है। यह सभी मंगलवार को आने वाले चुनाव परिणाम पर नजर रखे हुए हैं। अगर चुनाव में कांग्रेस पार्टी जीत जाती है तो यह सभी नेता चुप्पी सादे रखेंगे अगर पार्टी चुनाव हार जाती है तो अध्यक्ष लकी के खिलाफ यह नेता मोर्चा खोलते हुए सड़क पर आ जाएंगे।

    1991 से लगातार चंडीगढ़ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं बंसल

    पवन कुमार बंसल साल 1991 से लगातार चंडीगढ़ सीट से चुनाव लड़ते आ रहे हैं और उनका चंडीगढ़ कांग्रेस पर एक छत्र राज रहा है लेकिन इस बार अध्यक्ष लकी बंसल के समर्थन में नहीं थे और पार्टी हाई कमान ने मनीष तिवारी को टिकट देकर मैदान में उतारा।

    यह भी पढ़ें: Punjab Exit Poll 2024: पंजाब में कांग्रेस निकली रेस में आगे, शिअद का सूना रहा खाता; जानें आप और बीजेपी का हाल

    प्रवक्ता के पद से पद मुक्त हुए पवन बंसल के समर्थक सतीश कैथ का कहना है कि उनको अभी पार्टी की ओर से की गई कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं मिली है। वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। उनका कहना है कि इस समय पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है ना की कार्रवाई करके कमजोर करने की जरूरत है। जब उनसे पूछा जाएगा तो वह जवाब देंगे कि उन्होंने चुनाव में क्या काम किया है।