विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Exit Poll 2024: पंजाब में कांग्रेस निकली रेस में आगे, शिअद का सूना रहा खाता; जानें आप और बीजेपी का हाल

Published: Sat, 01 Jun 2024 10:35 PM (IST)

Punjab Exit Poll 2024 पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव पूरे हो गए हैं। साथ ही एग्जिट पोल ...और पढ़ें

Punjab Exit Poll 2024: पंजाब में मतदान पूरा, एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस आगे
Punjab Exit Poll 2024: पंजाब में मतदान पूरा, एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस आगे

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव अंतिम चरण के साथ आज समाप्‍त हो गए हैं। पंजाब में 13 सीटों पर मतदान पूरा हुआ। राज्‍य में 55.20 फीसदी वोटिंग हुई। चंडीगढ़ में 67.90 फीसदी मतदान हुआ। मतदान खत्‍म होने के बाद ही एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए।

नतीजे मिले-जुले

एग्जिट पोल से पंजाब में अभी कुछ साफ नहीं हुआ है। कांग्रेस, आप और भाजपा के नतीजे मिले-जुले ही आए हैं। अकाली दल को बड़ा झटका लगा। वहीं चार जून को सटीक परिणाम घोषित होंगे। आइए देखते हैं एग्जिट पोल के नतीजे क्‍या रहे।

ये रहे एग्जिट पोल के नतीजे

  • रिपब्लिक भारत मैटराइज एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में आप को तीन से छह सीटें, कांग्रेस को तीन और भाजपा को दो सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है।
  • न्‍यूज 24 टुडेज चाणक्य के अनुसार भाजपा को चार, कांग्रेस को चार, आप को दो और अन्‍य को तीन सीटें मिलने की उम्‍मीद बनी हुई है।
  • इंडिया टीवी के आंकड़ों के अनुसार आप को दो से चार, भाजपा को दो से तीन, कांग्रेस को चार से छह और अकाली दल को एक से तीन सीटें मिली।
  • आज तक के एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार भाजपा को दो से चार, कांग्रेस को 7 से 9, शिरोमणि अकाली दल को दो से तीन, आप को दो और अन्‍य को 1 सीट मिलने की संभावना बनी है।
  • एबीपी न्‍यूज-सीवोटर के आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी हो एक से तीन, कांग्रेस को 6 से 8, आम आदमी पार्टी को तीन से पांच और अकाली दल को शून्‍य सीट मिली हैं।

13 सीटों पर उतरे 328 प्रत्‍याशी

पंजाब में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल 13 सीटों पर एक दूसरे के सामने मैदान में उतरे। पंजाब में पहली बार भाजपा ने अकले चुनाव लड़ा। सभी 13 सीटों पर 328 प्रत्‍याशी मैदान में उतरे।

यह भी पढ़ें: Punjab Exit Poll Result 2024 Live: पंजाब में मिले-जुले नतीजे, कौन मारेगा बाजी? यहां देखें सटीक एग्जिट पोल