विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'NDA से जुड़ा अकाली दल तो पंजाब में जीत पक्की', चंडीगढ़ दौरे पर क्या बोल गए केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले

Published: Tue, 03 Nov 2026 05:09 PM (IST)

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन होने पर पंजाब में जीत पक्की है। उनकी पार्टी 10 से 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले  मीडिया से बातचीत करते हुए।

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले मीडिया से बातचीत करते हुए।

HighLights

  1. अठावले ने पंजाब में SAD-BJP गठबंधन को जीत की कुंजी बताया।

  2. गठबंधन से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मजबूती मिलेगी।

  3. RPI(A) पंजाब में 10-15 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने पंजाब की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन होता है तो आगामी विधानसभा चुनाव में जीत पक्की है।

दोनों दलों के एक साथ आने से पंजाब में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मजबूती मिलेगी और चुनावी मुकाबले में बेहतर परिणाम सामने आएंगे। अठावले चंडीगढ़ दौरे पर हैं उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) भी पंजाब विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करेगी।

यह भी पढ़ें- मानसा में दलजीत की मौत मामले में हरसिमरत बादल ने SSP की लोकसभा में की शिकायत, विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

10-15 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

पार्टी प्रदेश में 10 से 15 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करेगी। इन सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि बाकी विधानसभा सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों को समर्थन दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी का उद्देश्य पंजाब में एनडीए की ताकत बढ़ाना और गठबंधन को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली दल और भाजपा का गठबंधन राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। दोनों दलों के बीच तालमेल बनने से एनडीए को चुनावी लाभ मिलेगा। अठावले के इस बयान को पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हवारा को पंजाब की जेल में भेजने से विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा असर! IB की रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

अन्य राज्यों में चुनाव लड़ने की तैयारी

केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि उनकी पार्टी केवल पंजाब तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अन्य राज्यों में भी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) मणिपुर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी।

इन राज्यों में पार्टी संगठन को मजबूत करने और चुनावी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। अठावले के बयान से स्पष्ट है कि उनकी पार्टी आगामी चुनावों में एनडीए के साथ अपनी राजनीतिक भूमिका को विस्तार देने की रणनीति पर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें- Asian Champions Trophy: भारत-दक्षिण कोरिया का सेमीफाइनल कल, मोहाली का स्टेडियम रोमांच के लिए तैयार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।