विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Champions Trophy: भारत-दक्षिण कोरिया का सेमीफाइनल कल, मोहाली का स्टेडियम रोमांच के लिए तैयार

Published: Tue, 03 Nov 2026 04:01 PM (IST)

जालंधर में लीग मैचों के सफल आयोजन के बाद एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबले मोहाली में होंगे। 4 नवंबर ...और पढ़ें

ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर हाॅकी स्टेडियम में होंगे खिताबी मुकाबले। फोटो: संजय घिल्डियाल

ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर हाॅकी स्टेडियम में होंगे खिताबी मुकाबले। फोटो: संजय घिल्डियाल

HighLights

  1. मोहाली में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबले आज।

  2. भारत और दक्षिण कोरिया के बीच आज शाम सेमीफाइनल।

  3. बलबीर सिंह स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच।

जागरण संवाददाता, मोहाली। जालंधर में लीग मैचों के सफल आयोजन के बाद एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के नाॅकआउट मुकाबलों के लिए मोहाली तैयार है। बुधवार यानी 4 नवंबर को सेमीफाइनल और पांचवें स्थान का मैच ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर हाॅकी स्टेडियम में होगा।

यहां पहली बार अंतरराष्ट्रीय हाॅकी मैच खेला जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों से पंजाब में पहली बार यह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है। जालंधर में लीग चरण के बाद भारत पहले, जापान दूसरे, मलेशिया तीसरे, दक्षिण कोरिया चौथे, चीन पांचवें और बांग्लादेश छठे स्थान पर रहा।

4 नवंबर को दोपहर 2 बजे चीन और बांग्लादेश पांचवें स्थान के लिए भिड़ेंगे। शाम 4:30 बजे जापान और मलेशिया के बीच पहला, जबकि शाम 7 बजे भारत और दक्षिण कोरिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल होगा। हारने वाली टीमें कांस्य पदक के लिए खेलेंगी। फाइनल 5 नवंबर को मोहाली में होगा।

भारत छह बार फाइनल खेल चुका

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अब तक छह बार फाइनल खेल चुका है। वह एक बार संयुक्त विजेता सहित पांच बार विजेता और एक बार उपविजेता रहा है। जापान दो बार, जबकि दक्षिण कोरिया, मलेशिया और चीन एक-एक बार फाइनल में पहुंचे हैं।

भारत सातवीं बार, जापान तीसरी बार और दक्षिण कोरिया, मलेशिया तथा चीन दूसरी बार फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। भारत ने पांच बार ट्रॉफी जीती है और दक्षिण कोरिया एक बार विजेता बना है। जापान दो बार और मलेशिया एक बार उपविजेता रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।