विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBI ने चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर से रिश्वत लेता उत्तराखंड पुलिस का एसआइ रंगे हाथों पकड़ा

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 20 Mar 2021 08:39 PM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 08:44 PM (IST)

सीबीआइ ने चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर से रिश्वत लेता उत्तराखंड पुलिस का एसआइ गिरफ्तार किया है। वह देहरादून कैंट एरिया ...और पढ़ें

सीबीआइ ने चंडीगढ़ में रिश्वत लेता एसआइ गिरफ्तार किया। सांकेतिक फोटो
सीबीआइ ने चंडीगढ़ में रिश्वत लेता एसआइ गिरफ्तार किया। सांकेतिक फोटो

चंडीगढ़ [कुलदीप शुक्ला]। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने उत्तराखंंड के देहरादून स्थित कैंट थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर हेमंत खंडूरी को शनिवार को चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर से एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता टैक्सी ड्राइवर के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज है। इसी मामले में कार्रवाई नहीं करने के एवज में आरोपित एसआइ पांच लाख रुपये की डिमांड कर रहा था। जिसकी शिकायत मिलने पर चंडीगढ़ सीबीआइ ने ट्रैप लगाकर चंडीगढ़ से आरोपित एसआइ हेमंत खंडूरी को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआइ टीम मामले की जांच करने के साथ आरोपित के ठिकानों पर छापामारी करने में लगी है।

सीबीआइ टीम ने अपने ट्रैप के आधार पर शिकायतकर्ता द्वारा एसआइ हेमंत खंडूरी को चंडीगढ़ बुला लिया। जैसे ही आरोपित एसआइ हेमंत खंडूरी ने पैसे पकड़े सीबीआइ टीम ने उसे दबोच लिया। चंडीगढ़ के टैक्सी ड्राइवर पर देहरादून स्थित कैंट थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज है। मामले में जांच अधिकारी एसआइ ही था। उसने कई बार टैक्सी ड्रावर को बुलाकर गिरफ्तार करने की धमकी भी दी। इसी मामले में कार्रवाई नहीं करने के एवज में आरोपित एसआइ पांच लाख रुपये की डिमांड टैक्सी ड्राइवर से करने लगा। एसआइ की बार-बार डिमांड और दबाव से परेशान होकर टैक्सी ड्राइव ने चंडीगढ़ सीबीआइ के सेक्टर-29 स्थित ऑफिस में शिकायत दे दी।

यह भी पढ़ें: पति लंदन तो पत्नी अमेरिका में, गुरुग्राम के दंपती को चाहिए मैरिज सर्टिफिकेट, हाई कोर्ट से मिली अनुमति

एसआइ के घर और थाने में सीबीआइ की रेड

सीबीआइ टीम आरोपित एसआइ हेमंत खंडूरी के देहरादून स्थित घर पर रेड कर दस्तावेजों की जांच में लगी है। इसके अलावा उसकी तैनाती कैंट थाने में होने के नाते सीबीआई सर्च कर रही है। सूत्रों के अनुसार थाने के इंचार्ज से भी मामले में सीबीआइ पूछताछ करेगी। इसके अलावा विभाग के अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी सीबीआइ जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार के कोरोना पर बड़े फैसले; कई पाबंदी लगाई, शादियों पर भी असर, शैक्षणिक संस्थाएं बंद

यह भी पढ़ें: पंजाब कैबिनेट में री-एंट्री पर नवजोत सिंह सिद्धू का शायराना अंदाज में खुलासा, ट्वीट कर कही बड़ी बात

यह भी पढ़ें: पहली पत्नी से दो बच्चे हैं तो दूसरी पत्नी को Maternity Leave का अधिकार नहीं, चंडीगढ़ की महिला की याचिका पर हाई कोर्ट का फैसला