विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में बसों में सफर करना महंगा हुआ, किराये में छह पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 30 Jun 2020 10:06 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 10:37 AM (IST)

पंजाब में बसों में सफर करना अब महंगा हो गया है। राज्‍य सरकार ने बसों का किराया बढा़ने का फैसला ...और पढ़ें

पंजाब में बसों में सफर करना महंगा हुआ, किराये में छह पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि
पंजाब में बसों में सफर करना महंगा हुआ, किराये में छह पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि

चंडीगढ़, जेएनएन। पहली जुलाई से पंजाब में बस का सफर महंगा हो गया है। ट्रांसपोर्ट विभाग ने किराया बढ़ाने को लेकर आदेश जारी कर दिए है। साधारण बसों के किराये में छह पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है। सुपर लग्जरी बसों के किराये में सर्वाधिक 100 फीसद वृद्धि की गई है। ट्रांसपोर्ट विभाग ने किराये को लेकर रिव्यू किया था। वहीं, पिछले 20 दिनों से लगातार डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे थे।

सुपर लग्जरी बस के किराए में 100 फीसद वृद्धि, साढ़े तीन साल के कार्यकाल में चार बार बढ़ोतरी

परिवहन विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के. शिवा प्रसाद ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार साधारण बसों के किराए में छह पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। पहले यह किराया 116 पैसे प्रति किलोमीटर था। अब यह 122 रुपये प्रति किलोमीटर हो गया है।

अधिसूचना में कहा गया है कि किराये में पांच रुपये का सर्कल रेट चलेगा। यानी किराया 7.50 पैसे होगा तो 10 रुपये लिए जाएगा। अगर किराया 7.49 पैसे है, तो पांच रुपये देने होंगे। पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल के साढ़े तीन साल में चार बार बसें के किराये में बढ़ोतरी की है। वहीं पिछले 20 दिनों से लगातार बढ़ रहे डीजल के दाम में भी आठ रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है।

प्रति किलोमीटर किराया

बस-               किराया (रु. में)-          वृद्धि (फीसद में)

साधारण बस-    122-                      

साधारण एसी-   146.20-                    20

लग्जरी -           219.60-                   80

सुपर लग्जरी-     244.00-                 100

यह भी पढ़ें: अमरिंदर ने सिद्धू के लिए कैबिनेट के दरवाजे बंद किए, कहा- अच्‍छे वक्‍ता, लेकिन सक्रियता दिखाएं


यह भी पढ़ें: हाैसले व संघर्ष से तिरस्‍कार को सम्‍मान में बदला, पढ़ें समाज को आईना दिखाने वाली अनोखी कहानी


यह भी पढ़ें: Delhi NCR Earthquake: बार-बार भूकंप आने का कारण पता चला, भू-वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा


पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।