Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhagwant Mann ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- वह कौन है शहीदों की शहादत का सर्टिफिकेट देने वाली

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Mon, 31 Jul 2023 01:30 PM (IST)

    सीएम भगवंत मान ने शहीद ऊधम सिंह वाला संगरूर में शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सीएम भगवंत मान ने पत्रकारों से बातचीत दौरान सीएम भगवंत मान ने बलिदानी ऊधम सिंह को राष्ट्रीय शहीद का दर्जा देने संबंधी केंद्र सरकार से राबता करने के सवाल पर कहा कि केंद्र कौन है शहीद को राष्ट्रवाद का दर्जा देने वाले।

    Hero Image
    Bhagwant Mann ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा वह कौन है शहीदों की शहादत का सर्टिफिकेट देने वाली

    सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर), संवाद सूत्र: संगरूर के सुनाम ऊधम सिंह वाला में बलिदानी ऊधम सिंह (Martyr Udham Singh) के बलिदान दिवस पर बलिदानी ऊधम सिंह के स्मारक पर मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस उपरांत पत्रकारों से बातचीत दौरान सीएम भगवंत मान ने बलिदानी ऊधम सिंह को राष्ट्रीय शहीद का दर्जा देने संबंधी केंद्र सरकार से राबता करने के सवाल पर कहा कि केंद्र कौन है, शहीद को राष्ट्रवाद का दर्जा देने वाले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नहीं भुलाई जा सकती शहीद ऊधम सिंह की कुर्बानी 

    बलिदानी भगत सिंह, बलिदानी करतार सिंह सराभा, बलिदानी ऊधम सिंह, राजगुरु, सुखदेव को केंद्र के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। इन शहीदों को भारत रत्न देंगे तो भारत रत्न का रुतबा बढ़ेगा। सारी दुनिया उन्हें दिल से शहीद मानती हैं। बलिदानी ऊधम सिंह की कुर्बानी को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी कुर्बानी की बदौलत आज देश आजादी का आनंद ले रहा है।

    न जाने किस रूप में नारायण मिल जाएंगे 

    शहर में लगी बलिदानी ऊधम सिंह के अलग-अलग चेहरों वाली प्रतिमाओं पर मान ने कहा कि ना जाने किस रूप में नारायण मिल जाएंगे। विदेश में पड़ी शहीद की निशानियों संबंधी उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रयास लगातार जारी है। कुछ निशानियां पाकिस्तान में भी पड़ी हैं, सभी को भारत लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner