Move to Jagran APP

Farmers Chakka Jam Punjab : किसानों ने पूरे पंजाब में हाईवे किए जाम, तीन बजे के बाद शुरू हुआ यातायात

Live Farmers Chakka Jam पूरे पंजाब में किसानों ने दोपहर 12 बजे से तीन बजे दिन तक हाईवे जाम किए। राज्‍यभर में किसानाें ने नेशनल और स्‍टेट हाईवे पर धरना दिया और प्रदर्शन किया। इससे यातायात ठप हाे गया। तीन बजे के बाद यातायात शुरू हो गया।

By Sunil kumar jhaEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2021 08:16 AM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2021 03:57 PM (IST)
Farmers Chakka Jam Punjab : किसानों ने पूरे पंजाब में हाईवे किए जाम, तीन बजे के बाद शुरू हुआ यातायात
शंभू बार्डर पर धरना दे रहे किसान। (जागरण)

चंडीगढ़/जालंधर, जेएनएन। Live Farmers Chakka Jam in Punjab: पंजाब में किसानों ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ दोपहर 12 बजे से लेकर तीन बजे तक नेशनल और स्‍टेट हाईवे जाम किए। इस दौरान पूरे राज्‍य में यातायात ठप हो गया और वाहन व यात्री जहां-तहां फंसे रहे। तीन बजे के बाद किसानों ने विभिन्‍न जगहों से धरना खत्‍म कर दिया। इसके बाद यातायात सामान्‍य हुआ।

loksabha election banner

आंदोलन के बीच भारतीय किसान यूनियन की अपील पर किसानों ने राज्‍यभर में चक्का जाम  किया। किसानों ने राज्‍यभर में नेशनल और स्‍टेट हाईवे पर धरना दिया। राज्‍य में करीब 70 से ज्यादा स्थानों पर किसानाें ने तीन घंटे के लिए हाईवे पर यातायात रोका। किसानों ने विभिन्‍न स्‍थानों पर 12 बजे से जाम लगाना शुरू कर दिया था।

राज्‍य के अमृतसर, मोहाली, पटियाला सहित सभी जिलों में किसानों ने सड़कों पर धरना दिया। अधिकतर जगहों पर टोल प्‍लाजा को जाम कर दिया। पटियाला के धरेडी जट्टा टोल प्लाजा पर किसानों ने धरना दिया। 12 बजते ही किसानों द्वारा दोनों सड़कों को जाम कर दिया गया। शंभू बॉर्डर पर हजारों की संख्या में  किसान जमा हुए और धरना दिया। इस दौरान किसानों ने प्रदर्शन किया।

तरनतारन में हाईवे पर जाम लगाते किसान। (जागरण)

तरनतारन में भी जम्मू कश्मीर- राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित गांव रसूलपुर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ओर से धरना दिया। किसान नेता हरप्रीत सिंह सिधवा ने बताया कि जिले भर में यह आंदोलन पूरी तरह से सफल रहा। नवांशहर में भी दोपहर 12 बजे से लंगड़ोया बाइपास, बछुआं टोल प्लाजा व बहराम टोल प्लाजा पर किसानों का धरना चला। इसके अलावा शहर के आंबेडकर चौक पर कुछ सिकान संगठनों की ओर से धरना लगाया गया। किसानों के धरने के आह्वान के बाद भी सुबह से बसें चल रही थीं। 12 बजे धरने के बाद किसानों ने सभी रास्तों को जाम कर दिया। इसके बाद से रोपड़ की ओर से आने वाले बसों को बछुआं टोल प्लाजा पर ही रोक दिया गया। इससे बसों में सवार लोंगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं पुलिस की ओर से रूटों को बेशक डायवर्ट किया गया था, लेकिन जिले के मुख्य प्वाइंटों पर लगे धरने के कारण इसका कोई फायदा नही हुआ। काठगढ़ में किसानों का धरना हटने के बाद ही बसों को गुजारा गया। वहीं नवांशहर के बस स्टैंड पर यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए।

रूपनगर में हाईवे पर जाम लगाते किसान। (जागरण)

नवांशहर में बस स्टैंड पर इंतजार कर रहे सन्नी ने बताया कि उसने गढ़शंकर जाना था लेकिन कोई बस नहीं जा रही है। दिनेश ने बताया कि उसे पता था कि आज किसानों का धरना है पर उसके कोई जरूरी काम था। वीरू,प्रेम लता ने बताया कि चंडीगढ़ जाना है पर रोडवेज कर्मी बोल रहे हैं कि किसानों के धरने के खत्म होने के बाद ही वो जा पाएंगे। रूपनगर में पुलिस लाइन के पास रोपड़ चंडीगढ़ मार्ग और नवा शहर की तरफ जाने वाले  बाईपास पर किसानों ने चक्का जाम कर रहे हैं। अमृतसर से 20 किलोमीटर दूर जंडियाला गुरु के समीप निज्जर पुरा  टोल प्लाजा पर किसान संगठनों द्वारा जाम लगाया जा रहा है।  इस दौरान टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार लगी हुई हैं।

अमृतसर में जाम लगाते किसान। (जागरण)

बठिंडा, अमृतसर, मोगा, संगरूर में भी किसान विभिन्‍न मार्गों पर धरना दिया। किसान सड़कों पर ही सभा की। बठिंडा के तलवंडी साबो में किसान यूनियन के सदस्य धरना लगा कर चक्का जाम लगाया। बरनाला में भी कृषि कानूनों के विरोध में सरकारी सभाओं के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। अमृतसर के गोल्डन गेट के समीप केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किसान संगठनों के सदस्यों ने जाम लगाया। पुलिस ने चक्का जाम को देखते हुए रूट डायवर्ट कर दिया । अमृतसर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मोर्चा के साथ संबंधित अलग-अलग किसान संगठनों की ओर से बाद दोपहर करीब 12 बजे किसानों ने अलग-अलग जगह पर रोष धरना शुरू कर दिया।

बठिंडा के तलवंडी साबो में हाइवे पर धरना देते किसान। (जागरण)

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से अमृतसर के गोल्डन गेट पर धरना शुरू किया। इसके चलते पुलिस को ट्रैफिक रूट बदलना पड़ा। इसी तरह किसानों की ओर से राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक के घर के बाहर भी धरना देकर यातायात रोका गया। कचहरी चौक से रूट रानी की बाग की ओर पुलिस ने चेंज कर दिया। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की ओर से गुमटाला चौक में भी धरना दिया। वहां भी लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। स्टूडेंट फॉर सोसायटी आदि विद्यार्थियों के संगठनों की ओर से सयुंक्त  रूप में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के बाहर धरना देकर यातायात रोका गया । लोक भलाई वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले किसानों ने मॉल ऑफ अमृतसर के बाहर धरना देकर यातायात बंद किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

फाजिल्का में भारतीय किसान यूनियन एकता लक्खोवाला, भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर, भाकियू कादियां से जुडे किसानों ने फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर जाम लगा रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान भारी संख्या में किसान गांव रामपुरा के पुल के निकट एकत्रित हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। इसके अलावा जिले में थेहकलंदर टोल प्लाजा, मंडी लाधुका, गांव घुबाया, गांव घांघा खुर्द, महमुजोइया टोल प्लाजा, अरनीवाला, हनुमानगढ़ रोड पर धरना शुरू कर दिया गया है।

भले ही इन जगहों पर किसानों द्वारा भारी संख्या में पहुंचकर धरना दिया गया। पुलिस ने लोगों को जाम में फंसने से बचाने के लिए उन्हें शाह पैलेस के निकट ही एक अन्य मार्ग के जरिए भेज रही है। वहीं अबोहर की तरफ से भी उसी रास्ते के जरिए उन्हें फाजिल्का में भेजा जा रहा है। हालांकि कुछ वाहनों की कतारें वहां लगी रही, लेकिन ज्यादा जाम नहीं हुआ। इसके अलावा किसानों द्वारा एम्बुलेंस और आर्मी के वाहनों को नही रोका गया।

पटियाला में सड़क जाम करते किसान। (जागरण)

पटियाला के नाभा और राजपुरा में भी किसानों ने जाम लगाया। नाभा के रोहटी पुल पर भारतीय किसान यूनियन एकता व राजेवाल के सदस्‍याें और किसानों ने जाम लगाया। भारतीय किसान यूनियन उगराहां के प्रदेश सचिव शिंगारा सिंह मान ने कहा कि चक्का जाम शांतिपूर्ण रहा।

नाभा में रोहटी पुल के पास हाईवे पर धरना देते किसान। (जागरण)

पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर बैरिकेडिंग बढ़ाई

वहीं, पुलिस ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा के इंतजाम किए थे। सभी जिलों में रूट डायवर्ट किए गए। नाकों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया। पठानकोट में करीब 20 जगह नाके लगाए। होशियारपुर में पुरहीरा बाईपास चौक, सिंगड़ीवाला बाईपास और गढ़शंकर हाईवे पर किसानों ने जाम लगाया।

भारतीय किसान यूनियन उगराहां की अपील, एंबुलेंस को न रोकें किसान

संगरूर में लड्डा टोल प्लाजा, कालाझाड़ टोल प्लाजा, सुनामी टोल प्लाजा, बठिंडा में बठिंडा-बादल रोड पर गांव घुद्दा, बठिंडा-अमृतसर रोड पर गांव जीदा, बठिंडा-चंडीगढ़ रोड पर गांव लहरा बेगा और मौड़-बठिंडा रोड पर गांव भाई बखतौर पर ट्रैफिक रोका गया। फतेहगढ़ साहिब में लुधियाना चंडीगढ़ नेशनल हाईवे, सरहिंद पुलिस स्टेशन के सामने, सरहिंद चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव बडाली आला सिंह व चुन्नी कला मोरिंडा बाईपास, मुक्तसर में कोटकपूरा रोड, पठानकोट के लदपालवां टोल प्लाजा, रूपनगर में नकीयां टोल प्लाजा और रूपनगर-नंगल हाईवे पर किसान वाहनों को रोका।

संगरूर में हाईवे पर धरना देते किसान। (जागरण)

फाजिल्का में गांव रामपुरा, मंडी लधुका, मंडी घुबाया, गांव घनगा खुर्द, अरनिंवला व अबोहर में हनुमानगढ़ रोड पर किसान धरना शुरू किया। किसानों का कहना है कि जब तक कानून वापस नहीं हो जाते वे आंदोलन में डटे रहेंगे।

कपूरथला में जालंधर रोड पर अर्बन एस्टेट, धालीवाल दोना, आरसीएफ सुल्तानपुर लोधी रोड़, जीटी रोड हमीरा व ढिलवा, भुलत्थ, तलवंडी चौधरिया पुल, सुल्तानपुर लोधी और फत्तू ढींगा के अलावा बस स्टैंड कपूरथला पर भी किसान प्रदर्शन किया। यहां भी कई जगह रूट डायवर्ट किया गया। गुरदासपुर के बब्बरी बाईपास, बटाला, श्री हरगोबिंदपुर, अच्चल साहिब, फतेहगढ़ चूडि़यां, पटियाला में शंभू बॉर्डर व राजपुरा हाईवे पर गांव धरेड़ी जट्टा के टोल प्लाजा पर भी किसान धरना दिया। जालंधर में पीएपी चौक, किशनगढ़ व प्रतापपुरा में चक्का जाम किया गया।    

यह भी पढ़ें: पंजाब के कांट्रैक्‍ट खेती कानून में किसान को भी सजा का प्रविधान, भाजपा का शिअद व कांग्रेस पर सवाल

 यह भी पढ़ें: Contract farming: हरियाणा में कॉन्ट्रैक्‍ट खेती से किसान हो रहे मालामाल, स्‍पैक ने कराया 700 करोड़ रुपये का अनुबंध

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.