विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिविल सेवा खेल प्रतियोगिता: एथलेटिक्स, टेनिस और हॉकी टीम चयन के लिए पंजाब में होगा 2 दिसंबर को ट्रायल

By Dr. Sumit Singh SheoranEdited By: Anuj Sharma
Published: Thu, 26 Nov 2026 02:03 PM (IST)

अखिल भारतीय सिविल सेवा खेल प्रतियोगिताओं के लिए पंजाब की एथलेटिक्स, लॉन टेनिस और हॉकी टीमों का चयन 2 दिसंबर को विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाएगा। इसमें पात्र कर्मचारी भाग लेंगे।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. अखिल भारतीय सिविल सेवा खेल प्रतियोगिताओं के लिए चयन।

  2. एथलेटिक्स, लॉन टेनिस, हॉकी टीमों के लिए ट्रायल।

  3. 2 दिसंबर को लुधियाना, पटियाला, जालंधर में चयन परीक्षण।

डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। अखिल भारतीय सिविल सेवा खेल प्रतियोगिताओं के लिए पंजाब की टीमों का चयन दो दिसंबर को किया जाएगा। पंजाब खेल विभाग की ओर से एथलेटिक्स, लॉन टेनिस और हॉकी के पुरुष एवं महिला वर्ग में राज्य की टीमों के चयन के लिए अलग-अलग स्थानों पर चयन परीक्षण आयोजित किए जाएंगे।

इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न विभागों के पात्र सरकारी कर्मचारी भाग ले सकेंगे। पंजाब के खेल निदेशक हरप्रीत सिंह ने बताया कि केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की ओर से वर्ष 2026-27 के सत्र में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- रिटायर्ड डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क कांग्रेस में शामिल, चंडीगढ़ निगम चुनाव में टिकट पर दावेदारी

लुधियाना, पटियाला और जालंधर में ट्रायल

लॉन टेनिस प्रतियोगिता 13 से 19 दिसंबर तक जयपुर (राजस्थान), हॉकी प्रतियोगिता 22 दिसंबर से 3 जनवरी तक नैनीताल (उत्तराखंड) और एथलेटिक्स प्रतियोगिता 28 से 30 दिसंबर तक देहरादून में होगी।

उन्होंने बताया कि पंजाब की टीमों के चयन के लिए दो दिसंबर को सुबह 11 बजे चयन परीक्षण होंगे। एथलेटिक्स के लिए गुरु नानक स्टेडियम, लुधियाना, लॉन टेनिस के लिए पोलो मैदान, पटियाला और हॉकी के लिए ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम, जालंधर में खिलाड़ियों को पहुंचना होगा।

यह भी पढ़ें- लाइव शो में देवी-देवताओं पर टिप्पणी कर फंसे हरियाणवी गायक काशीनाथ, पंजाब में तीन लोगों पर FIR दर्ज

एनओसी के साथ नियमित होंगे कर्मी पात्र

विभिन्न विभागों के नियमित सरकारी कर्मचारी अपने विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेकर परीक्षण में भाग ले सकते हैं। हालांकि रक्षा सेवाओं, अर्धसैनिक बलों, पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल समेत अन्य वर्दीधारी बलों के कर्मचारी, सार्वजनिक उपक्रमों, स्वायत्त संस्थाओं व सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी पात्र नहीं होंगे। अस्थायी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और नियमित प्रतिष्ठान में छह महीने से कम सेवा वाले नवनियुक्त कर्मचारियों को भी अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- मोगा में AAP की खुशहाली पंजाब रैली से पहले हादसा, कॉफ मशीन फटी, मजदूर की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।