रिटायर्ड डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क कांग्रेस में शामिल, चंडीगढ़ निगम चुनाव में टिकट पर दावेदारी
चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव से पहले रिटायर्ड डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लकी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई, जिससे उनकी उम्मीदवारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लकी ने चरणजीत सिंह विर्क को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
HighLights
रिटायर्ड डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क कांग्रेस में हुए शामिल।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लकी ने दिलाई सदस्यता।
चंडीगढ़ निगम चुनाव में विर्क की उम्मीदवारी पर विचार।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में वीरवार को शहर के रिटायर्ड डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क कांग्रेस में शामिल हो गए।
सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लकी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव वसीम मीर भी उपस्थित रहे। चरणजीत सिंह विर्क के कांग्रेस में शामिल होने को आगामी नगर निगम चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेतृत्व उन्हें नगर निगम चुनाव में उम्मीदवार बनाने पर भी विचार कर रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी उनकी उम्मीदवारी को लेकर जल्द फैसला ले सकती है।
नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बीच विर्क के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को एक नया चेहरा मिला है। वहीं, उनकी संभावित उम्मीदवारी से संबंधित वार्ड में कांग्रेस की चुनावी रणनीति को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।