विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब चुनाव 2027: गठबंधन के बाद भाजपा-अकाली दल को झटका, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल

By Dr. Sumit Singh SheoranEdited By: Anuj Sharma
Published: Wed, 25 Nov 2026 01:21 PM (IST)

भाजपा और अकाली दल के गठबंधन के तुरंत बाद कांग्रेस ने बड़ा झटका दिया है। अकाली दल के परमजीत सिंह सिद्धवां और भाजपा के कैप्टन आरएस पठानिया कांग्रेस में शामिल हो गए।

अकाली दल और भाजपा के नेताओं को कांग्रेस जॉइन करवाते हुए पंजाब कांग्रेस प्रधान पगरट सिंह, पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी व अन्य।

अकाली दल और भाजपा के नेताओं को कांग्रेस जॉइन करवाते हुए पंजाब कांग्रेस प्रधान पगरट सिंह, पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी व अन्य।

HighLights

  1. भाजपा-अकाली गठबंधन के बाद पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर।

  2. शिरोमणि अकाली दल के परमजीत सिंह सिद्धवां कांग्रेस में शामिल।

  3. भाजपा के कैप्टन आरएस पठानिया ने भी कांग्रेस का दामन थामा।

डॉ सुमित सिंह श्योराण चंडीगढ़।  पंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच हुए नए गठबंधन के तुरंत बाद राज्य की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। गठबंधन के एलान के 24 घंटे में कांग्रेस ने विरोधी खेमों में सेंधमारी करते हुए दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल कर अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है।

बुधवार को पंजाब कांग्रेस भवन चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल (बादल) और भाजपा से जुड़े दो नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

यह भी पढ़ें- भाजपा-अकाली गठबंधन के बाद पंजाब में कांग्रेस भी कर सकती है गठजोड़, परगट सिंह ने दिए संकेत; हाईकमान लेगा फैसला

सुखबीर के करीबी ने छोड़ा साथ

गठबंधन के इस दौर में पहला झटका शिरोमणि अकाली दल को लगा, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता परमजीत सिंह सिद्धवां कांग्रेस में शामिल हो गए। सिद्धवां को अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का बेहद करीबी सहयोगी और पूर्व राजनीतिक सलाहकार माना जाता रहा है। उनके कांग्रेस में शामिल होने को अकाली दल के लिए झटका माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- अकाली दल और भाजपा गठबंधन के बाद बठिंडा जिले में सीटों के बंटवारे पर फंसा पेंच, चुनावी आंकड़ों से समझें समीकरण

भाजपा के कैप्टन पठानिया ने छोड़ी पार्टी

दूसरी ओर भाजपा को भी गठबंधन के तुरंत बाद बड़ा सियासी नुकसान उठाना पड़ा है। भाजपा छोड़कर कैप्टन आरएस पठानिया भी कांग्रेस में शामिल हो गए। पठानिया राजपूत हिंदू नेता हैं और राजपूत कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। उनके कांग्रेस में आने से भाजपा को भी राजनीतिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- फतेहगढ़ साहिब में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर बस और ट्रक की भिड़ंत, एक की मौत; 15 से अधिक घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।