Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kangana Ranaut के बयान पर पंजाब में बवाल, आम आदमी पार्टी ने BJP कार्यालय के पास किया प्रदर्शन; कार्रवाई करने की मांग

    Kangana Ranaut Controversy हिमाचल प्रदेश की मंडी से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के किसान आंदोलन वाले बयान पर पूरे देश में सियासी घमासान मचा हुआ है। पंजाब आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेताओं ने भी कंगना के बयान की आलोचना की। आप नेताओं ने चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय के पास प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की।

    By Inderpreet Singh Edited By: Rajiv Mishra Updated: Thu, 29 Aug 2024 10:46 AM (IST)
    Hero Image
    भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे आप नेताओं को रोकती चंडीगढ़ पुलिस

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नेताओं ने बुधवार को चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया। पुलिस ने आप नेताओं को बैरीकेट्स लगाकर रोक लिया। विधायक जगतार सिंह दयालपुरा और शमिंदर सिंह खिंडा ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। आप नेताओं ने सांसद कंगना रनौत और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नील गर्ग ने कंगना पर बोला हमला

    आप पंजाब के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि कंगना रनौत अब सांसद हैं, यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अब वह सिर्फ लोगों के एक समूह या किसी विशेष समुदाय को निशाना बनाने के लिए ऐसा बयान नहीं दे सकती।

    उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ दुष्प्रचार करने के लिए लगातार गलत बयान दिए गए। कंगना की ताजा टिप्पणियां भी किसानों का अपमान है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा केवल हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के कारण कंगना के बयान से दूरी बना रही है।

    यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut: हरियाणा में कंगना के बयान पर सियासी घमासान; विपक्षी नेताओं ने जमकर घेरा; कहा- यही इनकी मानसिकता है

    कंगना पर कार्रवाई करे भाजपा- बरसट

    आम आदमी पार्टी के पंजाब महासचिव एवं पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कंगना द्वारा लगातार पंजाब का माहौल खराब करने के लिए दिए जा रहे बयान असल में भाजपा की सोच को दर्शाते हैं।

    उन्होंने कहा कि कंगना की तरफ से इस तरह का बयान देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे लोगों के दिलों में पंजाब के प्रति नफरत पैदा करने की भाजपा की नीति का पता चलता है। कंगना रनौत के बयानों से भाजपा अपना पल्ला झाड़कर उसे फटकार लगा रही है, जोकि सिर्फ एक दिखावा है। भाजपा को कंगना रनौत के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- 'बर्दाश्त नहीं करेंगे, निजी बयान भी पब्लिक होता है', कंगना रनौत को लेकर भगवंत मान ने भाजपा को दी नसीहत