विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AAP के दो विधायकों के इस्तीफे पर गरमाई पंजाब की सियासत, अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू ने भाजपा पर साधा निशाना

Published: Sun, 01 Nov 2026 02:28 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे के बाद सियासत तेज हो गई है। आप नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा है।

आप के प्रदेश प्रधान व मंत्री अमन अरोड़ा और वक्ता बलतेज पन्नू।

आप के प्रदेश प्रधान व मंत्री अमन अरोड़ा और वक्ता बलतेज पन्नू।

HighLights

  1. AAP के दो विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दिया।

  2. कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू ने भाजपा को घेरा।

  3. AAP ने नशा मुक्ति मोर्चा में 67 नए पदाधिकारी नियुक्त किए।

रोहित कुमार, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पंजाब की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों विधायकों के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और पार्टी के मीडिया कोऑर्डिनेटर बलतेज पन्नू ने भाजपा को निशाने पर लिया। वहीं, पार्टी ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नशा मुक्ति मोर्चा में 67 पदाधिकारियों की नियुक्तियों का भी एलान किया है।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा पंजाब के हितों को प्राथमिकता दी है। पार्टी में यदि किसी नेता ने भ्रष्टाचार किया या पंजाब के हितों के खिलाफ काम करने की कोशिश की तो बिना किसी हिचकिचाहट के उसके खिलाफ कार्रवाई की गई और उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होते ही AAP को बड़ा झटका, दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

पार्टी से निकाले जाने वालों को साथ जोड़ रही भाजपा

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अब उन्हीं लोगों को अपने साथ जोड़ रही है, जिन्हें आम आदमी पार्टी ने बाहर निकाला था। उनके अनुसार, भाजपा के पास पंजाब में अपना कोई आधार नहीं है और उसे प्रदेश के हितों की भी चिंता नहीं है। अरोड़ा ने भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि ऐसे लोगों से पंजाब के हितों की रक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती।

यह भी पढ़ें- AAP से इस्तीफा देने वाले हरमीत सिंह पठानमाजरा का विवादों से रहा है नाता, जानिए विवादित सफर की पूरी टाइमलाइन

पार्टी पहले से कर चुकी थी किनारा

उधर, बलतेज पन्नू ने कहा कि आज दो विधायकों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया है, लेकिन उनके कामकाज और गतिविधियों के कारण पार्टी पहले ही उन्हें किनारे कर चुकी थी। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा को अपने उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। दूसरी पार्टियों से निकाले गए या किनारे किए गए नेताओं को अपने साथ जोड़कर भाजपा अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही है। पन्नू ने भाजपा को दूसरी पार्टियों से आए नेताओं की पार्टी करार दिया।्र

नशा मुक्ति मोर्चा के 67 पदाधिकारियों की हुई नियुक्तियां

विधायकों के इस्तीफे के बीच आम आदमी पार्टी ने नशे के खिलाफ संगठनात्मक गतिविधियां भी तेज करने का संकेत दिया है। पार्टी ने नशा मुक्ति मोर्चा के विभिन्न पदों पर 67 पदाधिकारियों की नियुक्तियों का एलान किया है। पार्टी की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं। इन नियुक्तियों को पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को संगठनात्मक स्तर पर मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

एक तरफ दो विधायकों के इस्तीफे से पार्टी को राजनीतिक चुनौती मिली है तो दूसरी तरफ भाजपा पर हमले और नशा मुक्ति मोर्चा में नई नियुक्तियों के जरिए आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपने राजनीतिक और संगठनात्मक एजेंडे को आगे बढ़ाने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव: उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करते ही AAP को झटका, समाना विधायक ने छोड़ी पार्टी; BJP में जाने की अटकलें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।