गणतंत्र दिवस पर झांकियां न दिखाने पर AAP का पलटवार, बोले- 'गुजरात की संस्कृति की झांकी की गई स्वीकार तो पंजाब की क्यों नहीं?'
पंजाब की झाकियां गणतंत्र दिवस पर न दिखाने पर विवाद बढ़ गया है। आप ने पलटवार करते हुए कहा कि गुजरात की झाकियां दिखाई जा रही हैं तो पंजाब की क्यों नहीं दिखाई जा रही। पंजाब की झांकियों में भी एक में माई भागो(महिला शक्ति) दूसरी में यहां की संस्कृति और तीसरी में यहां के बलिदानियों की कुर्बानी थी। फिर किस आधार पर पंजाब के कांसेप्ट को खारिज किया गया?
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस की पंजाबी झांकी को रद करने को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ द्वारा यह आरोप लगाने कि पंजाब की झांकी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान की फोटो लगाई गई थी, पर आप ने पलटवार किया है।
आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने गुजरात और महाराष्ट्र की झांकी के कांसेप्ट का जिक्र किया और कहा कि गुजरात और महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है और दोनों राज्यों के कांसेप्ट में वहां की संस्कृति दिख रही है।
पंजाब के कांसेप्ट को किस आधार पर किया खारिज- कंग
महाराष्ट्र की झांकी में वहां की संस्कृति के साथ स्वतंत्रता सेनानियों शिवाजी महाराज और डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर है। वहीं, गुजरात की झांकी में वहां की महिला शक्ति और संस्कृति को दिखाया गया है। पंजाब की झांकियों में भी एक में माई भागो(महिला शक्ति) दूसरी में यहां की संस्कृति और तीसरी में यहां के बलिदानियों की कुर्बानी थी। फिर किस आधार पर पंजाब के कांसेप्ट को खारिज किया गया?
यह भी पढ़ें: भारत सरकार की आफिशल वेबसाइट पर पंजाब की झांकी का थीम मौजूद, बताएं कहां है भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की तस्वीर: आप
कंग ने मीडिया को भारत सरकार की ऑफिशल वेबसाइट पर पंजाब की झांकियों का भेजा हुआ कॉन्सेप्ट भी दिखाया। कहा, पहली झांकी में नारी शक्ति के रूप में माई भागो की थी। दूसरी पंजाब के बलिदानियों की और तीसरी झांकी पंजाब की विरासत को लेकर थी। इन झांकियों को भारत सरकार के ऑफिशल वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है, लेकिन सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की फोटो लगी होने की बात झूठ बोलकर पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया।
पंजाब के शहिदों का अपमान
कंग ने कहा कि भाजपा का यह रवैया बताता है कि वह भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु और करतार सिंह सराभा को शहीद नहीं मानती। भाजपा अपनी घटिया राजनीति के लिए पंजाब के शहीदों, जिन्होंने भारत की आजादी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, उनका अपमान कर रही है।
यह भी पढ़ें: इकबाल सिंह लालपुरा ने राज्यपाल को लिखा पत्र, चंडीगढ़ में पंजाबी को की आधिकारिक भाषा लागू करने की अपील
झूठों को सब झूठे आते हैं नजर- जाखड़
कंग ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब की झांकी को लगातार दूसरे साल भी जगह न देने के बाद हम उम्मीद कर रहे थे कि पंजाब भाजपा के नेता साथ खड़े होंगे, मगर पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने राज्य के साथ खड़े होने के बजाय इस मामले पर झूठ बोल धोखा किया है। उधर, जाखड़ ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मैं अपने बयान पर कायम हूं। झूठों को सब झूठे नजर आते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।