Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'तीनों सीटें पहली बार जीतीं, BJP की जमानत जब्त, जनता को AAP पर विश्वास'; पंजाब उपचुनाव में जीत के बाद बोले केजरीवाल

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 06:42 PM (IST)

    पंजाब उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। पार्टी ने चार में से तीन सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत से उत्साहित पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज शाम 5 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है। कहा कि जनता ने हमारे कामों पर मुहर लगाई है।

    Hero Image
    प्रचंड जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।

    ऑनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी ने चार में से तीन सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। इस प्रचंड जीत से आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं। पार्टी को बड़ी जीत मिलने पर राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज शाम 5 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि पंजाब के लोगों ने उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को चार में से तीन सीट देकर फिर से आम आदमी पार्टी की विचारधारा और हमारी सरकार के काम पर विश्वास जताया है। पंजाब के लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया और सबको बहुत-बहुत बधाई।

    सभी कार्यकर्ताओं को दी बधाई

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन तीन सीटों पर हमने जीत दर्ज की है, वह हमारी सीट नहीं थी। 2022 की आंधी में भी हमने इन सीटों पर जीत दर्ज नहीं कर पाए थे, लेकिन इस बार हमने प्रचंड बहुमत से चुनाव जीता है। इन तीनों सीट पर बीजेपी की जमानत जब्त हो गई। उन्होंने कहा कि पंजाब उपचुनाव में मिली AAP को शानदार जीत की पंजाब की जनता और सभी मेहनती कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने देश की राजनीति में धमक दी है, वह बहुत बड़ी बात है। जनता ने हमें सबसे पहली बार दिल्ली में प्यार दिया था। उसके बाद पंजाब के लोगों ने हमें प्यार और विश्वास दिया।

    आप का लहराया परचम

    विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव के आए नतीजे 2022 में आए परिणामों से एकदम उलट है। 2022 में जो तीन सीटें कांग्रेस ने जीती थी, वहां पर आम आदमी पार्टी ने अपना परचम लहराया है, जबकि जिस सीट बरनाला सीट पर आप को नाज था, वह कांग्रेस के एक साधारण कार्यकर्ता ने जीत ली है।

    इन चारों सीटों में से दो सीटों पर महिलाएं चुनाव मैदान में थीं लेकिन न तो कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अपनी पत्नी अमृता वड़िंग को जितवा सके और न ही पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा अपनी पत्नी जितेंदर कौर रंधावा को जितवा सके। आम आदमी पार्टी ने बेशक तीन सीटें जीतकर एक रिकार्ड कायम कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- Punjab By Election 2024 Result LIVE: 3 सीटों पर AAP तो एक पर कांग्रेस ने मारी बाजी, बीजेपी का नहीं खुला खाता; पढ़िए पंजाब उपचुनाव के सटीक नतीजे