पंजाब चुनाव 2027: संगरूर में AAP को बड़ा झटका, पूर्व जिला प्रधान माई रूप कौर परिवार सहित कांग्रेस में लौटीं
पंजाब में आम आदमी पार्टी को झटका देते हुए संगरूर की पूर्व जिला प्रधान माई रूप कौर परिवार सहित कांग्रेस में लौट आई हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया।

परगट सिंह के साथ परिवार सहित कांग्रेस में शामिल होते हुए माई रूप कौर।
HighLights
माई रूप कौर परिवार सहित कांग्रेस में शामिल हुईं।
आप को संगरूर में बड़ा राजनीतिक झटका लगा।
कांग्रेस को मालवा क्षेत्र में राजनीतिक मजबूती मिलेगी।
डॉ सुमित सिंह श्योराण चंडीगढ़। पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी को सियासी झटका देते हुए माई रूप कौर ने परिवार सहित कांग्रेस में घर वापसी की है।
माई रूप कौर संगरूर की पूर्व जिला प्रधान और पंजाब लोक सेवा आयोग की पूर्व सदस्य रह चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- अकाली दल और भाजपा गठबंधन के बाद बठिंडा जिले में सीटों के बंटवारे पर फंसा पेंच, चुनावी आंकड़ों से समझें समीकरण
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान परगट सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री एवं चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी और घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष व सांसद डॉ. अमर सिंह ने उनका कांग्रेस परिवार में गर्मजोशी से स्वागत किया। माई रूप कौर के इस कदम से कांग्रेस को जहां संगरूर में फायदा मिलेगा, वहीं आप के लिए ये एक बड़ा झटका है।
यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव 2027: गठबंधन के बाद भाजपा-अकाली दल को झटका, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल
बागड़ियां परिवार से संबंधित हैं
माई रूप कौर पंजाब की प्रमुख राजनीतिक हस्तियों में शुमार हैं और बागड़ियां के ऐतिहासिक एवं धार्मिक परिवार से संबंध रखती हैं। वह भाई जुुझार सिंह बागड़ियां के परिवार से जुड़ी हैं। बागड़ियां परिवार का सिख इतिहास और मालवा क्षेत्र की राजनीति में अहम स्थान रहा है। माई रूप कौर की कांग्रेस में वापसी को मालवा क्षेत्र में पार्टी की राजनीतिक मजबूती के लिहाज से अहम माना जा रहा है।