भाई की शादी छोड़ी और सोशल मीडिया से दूरी... पंजाब की बेटी का हरियाणा सिविल सेवा में परचम, कौन हैं HPSC की 4th टॉपर क्रीमी गर्ग?
मानसा की क्रीमी गर्ग ने हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा में राज्य में चौथा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और जिले ...और पढ़ें

माला पहनाकर क्रीमी गर्ग का स्वागत करते परिजन। फोटो जागरण
HighLights
क्रीमी गर्ग ने हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा में चौथा रैंक हासिल किया।
मानसा की बेटी अब हरियाणा में बतौर एसडीएम सेवाएं देंगी।
तीन साल की कड़ी मेहनत और इंटरनेट मीडिया से दूरी ने दिलाई सफलता।
परविंदर बराड़, मानसा। हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा के घोषित परिणाम में शहर की प्रतिभावान बेटी क्रीमी गर्ग ने राज्य में चौथा रैंक हासिल करते अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। क्रीमी गर्ग हरियाणा सिविल परीक्षा में टॉप 10 में शामिल होने वाली छह महिला उम्मीदवारों में एक है।
हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद से परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार व रिश्तेदारों द्वारा क्रीमी गर्ग का मुंह मीठा कराते उसे बधाई दी गई। क्रीमी गर्ग अब हरियाणा में बतौर एसडीएम अपनी सेवाएं देगी जबकि उसका टारगेट आईएएस अफसर बनना है।
क्रीमी ने बताया कि उसने हरियाणा सिविल परीक्षा के लिए तीन साल से लगातार रोजाना छह से सात घंटे कड़ी मेहनत की है। क्रीमी की प्राथमिक शिक्षा शहर के डीएवी स्कूल से शुरू हुई है है।
इंटरनेट मीडिया से दूर रहते हुए परीक्षा पर दिया ध्यान
प्लस टू की शिक्षा उसने एसडी कालेज चंडीगढ़ से की और बीए अर्थशास्त्र की शिक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कालेज से पूरी करने के बाद अपने ही घर इंटरनेट मीडिया से दूर रहते हरियाणा सिविल परीक्षा के लिए तैयारी की गई। क्रीमी गर्ग कहती है कि उनका पहला लक्ष्य बतौर अधिकारी निष्पक्ष होकर लोगों के साथ न्याय करना होगा।
शहर के वार्ड नंबर 10 के शक्ति नगर वासी क्रीमी गर्ग के कारोबारी पिता राज कुमार व हाउस वाइफ माता आशा रानी ने बताया कि क्रीमी से हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा की पढ़ाई करते समय कोई काम लेने के बजाय उसे टेबल पर ही सब कुछ मुहैया करवाया जाता था व अपनी पढ़ाई में गहरी दिलचस्पी के कारण क्रीमी ने अपने भाई की शादी का समागम एक दिन ही अटेंड किया।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा का नतीजा आठ अक्टूबर को इंटरनेट पर घोषित होते समय क्रीमी जिम गई हुई थी। जिसने घर पहुंचकर इस खुशी को साझा किया।
परिवार में खुशी की लहर, दे रहे बधाई
क्रीमी के चाचा समाजसेवी सुरेश करोड़ी ने बताया कि हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा में रैंक हासिल करना क्रीमी की मेहनत को सलाम है। इस वक्कारी परीक्षा में सफल होने उसने लगातार रोजाना आठ से 10 घंटे पढ़ाई की और क्रीमी ने यह मुकाम हासिल करते पूरे अकलियां परिवार का नाम रोशन किया है।
क्रीमी गर्ग कि इस कामयाबी पर विधायक डा. विजय सिंगला, वार्ड पार्षद और नगर कौंसिल अध्यक्ष भूषण मत्ती ने क्रीमी गर्ग को उसकी कामयाबी पर बधाई देते कहा कि ऐसे ही बच्चे समाज के अन्य बच्चों के लिए लिए प्रेरणा स्रोत बनते हैं।
