विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा सिविल सर्विस का रिजल्ट घोषित, अभिषेक सरोहा ने किया टॉप; तीसरे स्थान पर इशा काला ने मारी बाजी

Published: Thu, 08 Oct 2026 08:16 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 08 Oct 2026 08:37 PM (GMT+05:30)

हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। अभिषेक सरोहा ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में टॉप किया है।

हरियाणा सिविल सर्विस का रिजल्ट घोषित। फाइल फोटो

हरियाणा सिविल सर्विस का रिजल्ट घोषित। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा सिविल सर्विस का आज रिजल्ट घोषित हो गया है। अभिषेक सरोहा ने टॉप किया है। 675 नंबर के एग्जाम में जनरल कैटेगरी के अभिषेक सरोहा ने 394.50 अंक प्राप्त किया। कुलदीप 392.90 अंकों के साथ दूसरे और इशा काला 388.60 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 

जनरल कैटेगरी: अभिषेक सरोहा (रोल नंबर- 182607) ने 394.50 अंक लेकर टॉप किया। लिखित परीक्षा में 351.50 और इंटरव्यू में 43 अंक मिले।

बैकवर्ड क्लास-B कैटेगरी: राहुल सैनी (रोल नंबर 1221603) 383.80 अंक के साथ टॉपर रहे। लिखित में 331 और इंटरव्यू में 52.80 अंक मिले।

बैकवर्ड क्लास-A कैटेगरी: जैनव खातून (रोल नंबर 166944) ने 378.30 अंक हासिल किए। लिखित में 330.50 और इंटरव्यू में 47.80 अंक मिले।

EWS कैटेगरी: सिमरन (रोल नंबर 168269) 374.70 अंक के साथ टॉपर रहीं। लिखित में 320.50 और इंटरव्यू में 54.20 अंक मिले।

डेपरिवाइड शेड्यूल कास्ट: नेहा कमल (रोल नंबर 103918) ने 332.50 अंक हासिल किए। लिखित में 294.50 और इंटरव्यू में 38 अंक मिले।

अदर शेड्यूल्ड कास्ट: समरजीत सिंह (रोल नंबर 166993) 351.50 अंक के साथ टॉपर रहे। लिखित में 303.50 और इंटरव्यू में 48 अंक मिले।