मेहनत, मेडिटेशन व जवाबदेही... किसान के बेटे को हरियाणा लोक सेवा में मिली सफलता; कौन हैं HPSC के 2nd टॉपर कुलदीप श्योराण?
चिड़ोद के किसान परिवार से कुलदीप श्योराण ने अपनी मेहनत, अनुशासन और मेडिटेशन के बल पर हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) में दूसरा रैंक हासिल किया है।

HPSC के 2nd टॉपर कुलदीप श्योराण। फाइल फोटो
HighLights
कुलदीप श्योराण ने एचसीएस परीक्षा में दूसरा रैंक हासिल किया।
तीन साल की तैयारी में नियमित पढ़ाई और मेडिटेशन का योगदान।
किसान परिवार से निकलकर कुलदीप ने परिवार व गांव का नाम रोशन किया।
जागरण संवाददाता, हिसार। चिड़ोद के किसान परिवार से निकलकर कुलदीप श्योराण ने अपनी मेहनत, अनुशासन, खुद के प्रति जवाबदेही और आत्मविश्वास के बल पर हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) में दूसरा रैंक हासिल किया है। उन्होंने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है।
करीब तीन वर्ष की निरंतर तैयारी के बाद मिली इस सफलता के पीछे उन्होंने नियमित अध्ययन के साथ मेडिटेशन को भी अहम भूमिका दी। कुलदीप ने बताया कि ओपी जिंदल स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद गुजरात से एलएलबी की।
रोजाना 6 घंटे करते थे पढ़ाई
एचसीएस की तैयारी के दौरान उन्होंने एचएयू की लाइब्रेरी में नियमित रूप से अध्ययन किया। इसके बाद घर पर आनलाइन पढ़ाई के माध्यम से तैयारी को आगे बढ़ाया। वह प्रतिदिन करीब छह घंटे पढ़ाई करते थे और मानसिक एकाग्रता बनाए रखने के लिए एक घंटा मेडिटेशन को देते थे।
कुलदीप के पिता राजेंद्र श्योराण किसान हैं, जबकि मां निर्मला गृहिणी हैं। कुलदीप ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के निरंतर सहयोग और स्वयं के प्रति जवाबदेही को दिया।
कुलदीप के अनुसार, सफलता के लिए केवल लंबे समय तक पढ़ना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध रहना और हर दिन स्वयं को बेहतर बनाने का प्रयास करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा सिविल सर्विस का रिजल्ट घोषित, अभिषेक सरोहा ने किया टॉप; तीसरे स्थान पर इशा काला ने मारी बाजी, चेक करें लिस्ट
यह भी पढ़ें- जॉब के साथ 5 घंटे की पढ़ाई व दादा का सपना... हरियाणा लोक सेवा में राहुल सैनी को BC-B वर्ग में मिला पहला रैंक
