Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bathinda News: बठिंडा में बंबीहा गैंग से जुड़े 70 समर्थकों के घरों पर की रेड, एसएसपी ने की अगुवाई

    पंजाब के बठिंडा में बंबीहा गैंग के 70 समर्थकों के घरों पर पुलिस ने रेड की है। बठिंडा पुलिस ने जिले भर में कई जगहों पर सर्च अभियान चलाया है। यह अभियान केवल बंबीहा के अलावा अन्य नामी गैंग से जुड़े हर छोटे-बड़े व्यक्ति के घर पर चलाया गया।

    By Jagran NewsEdited By: Himani SharmaUpdated: Tue, 14 Feb 2023 04:14 PM (IST)
    Hero Image
    बठिंडा में बंबीहा गैंग से जुड़े 70 समर्थकों के घरों पर की रेड, एसएसपी ने की अगुवाई

    जासं,बठिंडा। पंजाब के नामी गैंगस्टरों से जुड़े लोगों के घरों पर मंगलवार को बठिंडा पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और उनसे पूछताछ की। इस दौरान सर्च अभियान में घरों को भी खंगाला गया। सर्च अभियान की अगुवाई खुद एसएसपी बठिंडा जे इनलचेजियन कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gurdaspur: दीवार फांदकर महिला से की अश्लील हरकतें, शोर मचाने पर किया हमला

    जिले के सभी बड़े अधिकारी व संबंधित थानों की पुलिस इस मुहिम में शामिल थे। बताया जा रहा है कि बठिंडा पुलिस ने जिले भर में कई जगहों पर सर्च अभियान चलाया गया है। यह अभियान केवल बंबीहा के अलावा अन्य नामी गैंग से जुड़े हर छोटे-बड़े व्यक्ति के घर पर चलाया गया।

    बंबीहा ग्रुप पर की बड़ी कार्रवाई 

    इस दौरान गैंग से जुड़े लोगों की चेकिंग की गई। वहीं उनसे पूछताछ भी की गई। एसएसपी ने खुद कुछ लोगों के घरों में जाकर चेकिंग की। पंजाब पुलिस ने मंगलवार को बंबीहा ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई की। सुबह से ही 70 के करीब टीमों ने एक साथ बठिंडा जिले के विभिन्न एरिया में 60 से अधिक ठिकानों पर सर्च अभियान शुरू किया है। बताया जा रहा है कि यह सभी ठिकाने बंबीहा ग्रुप के करीबियों के हैं।

    पुलिस की तरफ से बीते कुछ समय से बंबीहा ग्रुप के साथ जुड़े लोगों की जानकारियां हासिल की जा रही थी। पूरी रिपोर्ट के आधार पर और हाईकमांड के आदेशों के बाद मंगलवार पूरे पंजाब में छापेमारी शुरू कर दी गई है। पूरे पंजाब में एक साथ इन ठिकानों पर कार्रवाई को शुरू किया गया।

    Punjab News: तरनतारन में नशे का टीका लगाने से दो युवकों की मौत, दोस्तों पर हत्या का संदेह!

    बठिंडा में 60 के करीब ठिकानों पर एक साथ रेड की गई है। पुलिस ने इन ठिकानों पर कार्रवाई के बाद कुछ लोगों को अभी तक हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा कुछ जगहों पर इलेक्ट्रानिक गैजेट्स और बंबीहा गैंग के साथ जुड़े डाक्यूमेंट भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।