विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurdaspur: दीवार फांदकर महिला से की अश्लील हरकतें, शोर मचाने पर किया हमला

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Tue, 14 Feb 2023 10:44 AM (IST)

गुरदासपुर में महिला के साथ अश्लील हरकतें कर उसे हमला कर जख्मी करने का मामला सामने आया है। महिला ने ...और पढ़ें

घर में घुस की महिला के साथ अश्लील हरकतें
घर में घुस की महिला के साथ अश्लील हरकतें

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर: थाना सदर पुलिस ने महिला के साथ अश्लील हरकतें करने और हमला कर जख्मी करने के आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

थाना के तहत आते इलाके की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति ट्रक ड्राइवर है। आरोपित सतनाम सिंह उस पर बुरी नजर रखता था। वह रात को खाना खाने के बाद घर में अपने बच्चों के साथ सो रही थी।

यह भी पढ़ें - Punjab: पंजाब में जल प्रदूषित करने वाली 85 उद्योगों को किया गया बंद, 4,452 कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी

आरोपित मौके से फरार

रात करीब 12 बजे आरोपित दीवार फांदकर उसके घर में दाखिल हुआ और उसके कमरे का दरवाजा खटखटाने लगा। जब उसने दरवाजा खोला तो आरोपित ने उसके साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। उसके शोर मचाने पर आरोपित ने लाठी से वार कर उसे जख्मी कर दिया।

इस दौरान उसका शोर सुनकर उसके सास, ससुर व पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। इन्हें देखकर आरोपित मौके से फरार हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मामले की जांच अधिकारी एएसआइ अमरजीत कौर ने बताया कि पीड़िता के बयान पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें - केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की हत्या की बड़ी साजिश नाकाम, महाशिवरात्रि पर हमले की थी तैयारी; एक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें - Pulwama Attack: 'खुफिया विफलता के कारण शहीद हुए थे 44 जवान', पुलवामा हमले की बरसी पर बोले दिग्विजय सिंह