विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pulwama Attack: 'खुफिया विफलता के कारण शहीद हुए थे 44 जवान', पुलवामा हमले की बरसी पर बोले दिग्विजय सिंह

By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
Published: Tue, 14 Feb 2023 10:35 AM (IST)

Pulwama Attack कांग्रेस नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले की चौथी बरसी पर शहीदों ...और पढ़ें

Pulwama Attack:पुलवामा हमले की बरसी पर बोले दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)
Pulwama Attack:पुलवामा हमले की बरसी पर बोले दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Pulwama Attack: पुलवामा हमले की आज चौथी बरसी है। पुलवामा हमले के शहीदों को पीएम मोदी से लेकर कई नेताओं ने भी 44 जवानों की शहादत पर उन्हें याद किया है। इनमें कांग्रेस नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर सरकार को निशाने पर लिया।

दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले को बताया खुफिया विफलता

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि आज हम उन 40 सीआरपीएफ शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं, जो पुलवामा में खुफिया विफलता के कारण शहीद हो गए थे। उन्होंने आगे लिखा कि मुझे उम्मीद है कि सभी शहीद परिवारों का पुनर्वास मिल गया होगा।

पीएम मोदी ने किया शहीदों को याद

बता दें कि 14 फरवरी 2019 को एक आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए थे। इस घटना के आज चार साल हो गए हैं, लेकिन इसके जख्म आज भी ताजा हैं। पीएम मोदी ने शहीदों को याद किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि उन वीरों को याद करा रहा हूं, जिन्हें हमने पुलवामा में खो दिया था। हम उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे।

यह भी पढ़ें- Pulwama Attack: 'मैं अपने दिल में वही आग महसूस करता हूं...' PM की ललकार के 12 दिन बाद ही भारत ने लिया था बदला

यह भी पढ़ें- Pulwama Terror Attack: "देश के उन वीरों को याद कर रहा हूं" पुलवामा हमले की बरसी पर बोले पीएम