विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बठिंडा में गलत दिशा से आ रही पीआरटीसी बस ने बुलेट मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, फौजी के बेटे की दर्दनाक मौत

Published: Tue, 03 Nov 2026 12:47 PM (IST)

बठिंडा-मलोट रोड पर गलत दिशा से आ रही पीआरटीसी बस ने बुलेट सवार 17 वर्षीय छात्र सुखमंदीप सिंह को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई।

ये प्रतीकात्म्क तस्वीर है।

ये प्रतीकात्म्क तस्वीर है।

HighLights

  1. 17 वर्षीय सुखमंदीप सिंह की सड़क हादसे में मौत।

  2. गलत दिशा से आई पीआरटीसी बस ने मारी टक्कर।

  3. बस चालक गिरफ्तार, परिवार ने किया प्रदर्शन।

जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा-मलोट रोड पर बल्लुआणा टोल प्लाजा के नजदीक सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आरोप है कि गलत दिशा से आ रही सरकारी पीआरटीसी बस ने सामने से आ रहे बुलेट मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव करमगढ़ सत्तरा निवासी सुखमंदीप सिंह पुत्र राम कृष्ण के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सुखमंदीप सिंह सोमवार देर शाम बल्लुआणा में ट्यूशन पढ़ने गया था। ट्यूशन खत्म होने के बाद वह अपने बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान बल्लुआणा टोल प्लाजा के पास कथित तौर पर गलत दिशा से आ रही पीआरटीसी बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद बस चालक मौके पर रुकने के बजाय बस लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि चालक बठिंडा की तरफ जाने की बजाय गांवों के रास्ते बस लेकर वापस मलोट पहुंच गया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बस का पीछा किया और आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पंजाब पुलिस की जल्दबाजी पड़ी भारी, बिना ट्रांजिट रिमांड जवान को ले जा रही टीम सिलीगुड़ी एयरपोर्ट पर रोकी गई

ट्यूशन जा रहा था मृतक

इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। सुखमंदीप सिंह के पिता राम कृष्ण भारतीय सेना में फौजी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने अपने बेटे को पढ़ाई के लिए ट्यूशन भेजा था, लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनका बेटा घर वापस नहीं लौटेगा। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटनास्थल पर पिता का रो-रोकर बुरा हाल था।

यह भी पढ़ें- PNB Bank की बड़ी चेतावनी! 10 नवंबर को बंद हो जाएंगे ये अकाउंट, जानें क्या है बचने की तरीका

लोगों ने किया प्रदर्शन

परिवार के इस दर्दनाक दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। हादसे से आक्रोशित गांव करमगढ़ सत्तरा के ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने युवक का शव सड़क के बीच रखकर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी बस चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की।

धरने की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिवार को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत करवाने का प्रयास किया। प्रदर्शन के चलते बठिंडा-मलोट रोड पर यातायात भी प्रभावित रहा। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाने की मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें- लुधियाना में पुलिस कस्टडी में शूटर राजू की मौत, पूछताछ के दौरान सीने में उठा दर्द; अस्पताल में तोड़ा दम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।