PNB Bank की बड़ी चेतावनी! 10 नवंबर को बंद हो जाएंगे ये अकाउंट, जानें क्या है बचने की तरीका
पंजाब नेशनल बैंक ने उन ग्राहकों को चेतावनी दी है जिनके खाते तीन साल से निष्क्रिय और शून्य बैलेंस वाले ...और पढ़ें

PNB Bank की बड़ी चेतावनी! 10 नवंबर को बंद हो जाएंगे ये अकाउंट, जानें क्या है बचने की तरीका
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक (Punjab national bank) में है और आपने उसका लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया है, तो आपके लिए बहुत जरूरी अपडेट है। बैंक ने उन ग्राहकों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है, जिनके अकाउंट पिछले तीन साल से बिल्कुल बंद पड़े हैं और उनका बैंक बैलेंस भी जीरो है।
पीएनबी ने नए नियमों (PNB New Rules) के मुताबिक, ऐसे खातों को 10 नवंबर 2026 के बाद बंद किया जा सकता है। बैंक का ये कदम सुरक्षा और धोखाधड़ी से बचने के लिए उठाया गया है, क्योंकि लंबे समय से इस्तेमाल न होने वाले खातों का गलत इस्तेमाल होने का खतरा बना रहता है।
किसका खाता होगा बंद?
बैंक के नोटिस के अनुसार, ये नियम सिर्फ चुनिंदा खातों पर लागू होगा। अगर आपकी इन शर्तों से मेल खाता है, तो आपका अकाउंट बंद हो सकता है:
- खाते में कोई पैसा न हो (बैलेंस शून्य हो)।
- 30 सितंबर 2026 तक लगातार 3 साल से (यानी 30 सितंबर 2023 के बाद से) उस खाते में कोई लेन-देन (ट्रांजेक्शन) न हुआ हो।
- पुराना और इनएक्टिव सैलरी अकाउंट जिससे कई दिनों से कोई लेनदेन नहीं हुआ हो।
खाता बंद होने से कैसे रोकें?
अगर आपके पास भी ऐसे खाता है जो बंद हो सकता है, तो आपके पास भी कुछ दिन ही बाकी हैं। अकाउंट बंद होने से बचाने के लिए तुरंत ये काम करें:
- ब्रांच जाएं: अपनी नजदीकी पीएनबी बैंक शाखा में जाएं (आप चाहें तो किसी दूसरी ब्रांच में भी जा सकते हैं)।
- रीएक्टिवेट करने के लिए एप्लीकेशन दें: खाते को दोबारा चालू करने के लिए एक आवेदन पत्र भरें।
- दस्तावेज जमा करें: पहचान और पते के लिए अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखें।
- केवाईसी (KYC) पूरी करें: बैंक द्वारा आपके दस्तावेजों के सत्यापन (verification) के बाद आपका खाता फिर से चालू कर दिया जाएगा।
इनऑपरेटिव खाता किसे कहते हैं?
बैंक के नियमों के मुताबिक, अगर आपके सेविंग या करंट अकाउंट में 24 महीने (दो साल) तक कोई ट्रांजेक्शन नहीं होता है, तो उसे 'इनऑपरेटिव' या निष्क्रिय मान लिया जाता है। हालांकि, दो साल तक इस्तेमाल न होने पर खाता सिर्फ निष्क्रिय होता है, लेकिन 10 नवंबर वाला नया नियम खास तौर पर 3 साल से बंद और जीरो बैलेंस वाले खातों के लिए है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।