सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIP Vs PPF: 15 साल बाद कहां मिलेगा बंपर रिटर्न? ₹3 हजार निवेश का समझें पूरा कैलकुलेशन

Published: Fri, 30 Oct 2026 03:31 PM (IST)

SIP vs ppf calculation: 15 साल तक हर महीने ₹3000 के निवेश पर SIP और PPF के रिटर्न की तुलना की गई है।

15 साल बाद कहां मिलेगा बंपर रिटर्न?

15 साल बाद कहां मिलेगा बंपर रिटर्न?

HighLights

  1. SIP 15 साल में ₹14.30 लाख तक दे सकता है।

  2. PPF 15 साल में ₹9.54 लाख तक दे सकता है।

  3. SIP अधिक रिटर्न, PPF सुरक्षित और गारंटीड विकल्प है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: पैसा बनाने के लिए सही निवेश विकल्प चुनना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में जब भी फ्यूचर सिक्योर करने की बात आती है या लंबी अवधि के लिए निवेश की योजना बनाते हैं, तो दो नाम सबसे पहले दिमाग में आते हैं SIP (Systematic Investment Plan) और PPF (public provident fund)।

जहां SIP बाजार से जुड़ा निवेश है और ज्यादा रिटर्न देने की संभावना रखता है, तो वहीं PPF एक सरकारी निवेश विकल्प है जहां सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न मिलता है। ब्याज दर की बात करें तो फिलहाल PPF पर 7.1% की सालाना ब्याज दर तय है। इसके साथ ही इसमें 15 साल का लॉक-इन पीरियड होता है। दूसरी तरफ SIP इक्विटी म्यूचुअल फंड में बाजार से जुड़ा उतार-चढ़ाव जरूर होता है, लेकिन लंबे समय में इसने औसतन 12% से 15% तक रिटर्न दिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर हर महीने ₹3000 निवेश किए जाएं, तो 15 साल बाद कौन ज्यादा पैसा बना सकता है?

15 साल में SIP से कितना फंड बनेगा?

अगर आप 15 साल तक हर महीने 3000 रुपये SIP में लगाते हैं और औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है, तो समय के साथ निवेश में काफी वृद्धि हो सकती है। साल के अंत तक यह निवेश कुल 5.40 लाख रुपये होगा।

इस निवेश पर अनुमानित 8.87 लाख रुपये का फायदा मिल सकता है और मैच्योरिटी पर कुल फंड करीब 14.30 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। SIP में कंपाउंडिंग और बाजार की लंबी अवधि की बढ़त का फायदा मिलता है।

PPF में कितना मिलेगा फायदा?

अगर यही ₹3000 हर महीने PPF में निवेश किए जाएं, तो 15 साल में कुल निवेश 5.40 लाख रुपये ही रहेगा। मौजूदा 7.1% ब्याज दर के हिसाब से इसमें करीब 4.14 लाख रुपये ब्याज मिलेगा। इस तरह मैच्योरिटी पर कुल रकम लगभग 9.54 लाख रुपये होगी। यानी SIP के मुकाबले PPF में कम रिटर्न मिलेगा।

किसमें निवेश है समझदारी?

यहां पर गणित साफ बताता है कि 15 साल में SIP आपको PPF के मुकाबले करीब ₹6 लाख ज्यादा की कमाई दे सकता है। अगर आप बाजार का बिल्कुल भी जोखिम नहीं लेना चाहते हैं और टैक्स-फ्री गारंटीड पैसा चाहते हैं, तो PPF आपके लिए बेस्ट है। लेकिन, अगर आप बढ़ती महंगाई को मात देना चाहते हैं और अपनी दौलत को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो SIP एक बेहतर विकल्प साबित होता है।

यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: आपको नहीं मिले 24वीं किस्त के ₹2-₹2 हजार, कहीं आपने भी तो नहीं की ये गलतियां? यहां करें चेक