Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदर्शन दौरान गलत शब्दावली के इस्तेमाल पर जताया एतराज

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 04 Jan 2018 08:18 PM (IST)

    ब¨ठडा : जल सप्लाई व सेनिटेशन कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब की ओर से दिए गए धरने में य

    प्रदर्शन दौरान गलत शब्दावली के इस्तेमाल पर जताया एतराज

    जासं,ब¨ठडा : जल सप्लाई व सेनिटेशन कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब की ओर से दिए गए धरने में यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा इस्तेमाल की गई शब्दावली पर अधिकारियों ने रोष प्रकट किया है। ब¨ठडा के डीसी दीपर्वा लाकड़ा को सौंपे मांगपत्र में एसडीओ केवल गर्ग,सहायक इंजीनियर ह¨रदर ¨सह व उप मंडल क्लर्क गगनदीप गोयल ने कहा कि ठेकेदार द्वारा रखे गए स्किल्ड व अनस्किल्ड मजदूरों के बिलों पर भारत सरकार द्वारा लागू किए गए जीएसटी के तहत जीएसटी की कटौती संबंधित ठेकेदार द्वारा की जाती है। इसके विरोध में जल सप्लाई व सेनिटेशन कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब की ओर से प्रदेश प्रधान की अगुवाई में डाकघर के पास रोष-प्रदर्शन किया गया था। इस प्रदर्शन में पदाधिकारियों की ओर से निजी व पारिवारिक शब्दावली का उपयोग किया और सरकारी दफ्तर के बाहर गुंडागर्दी की। जबकि दफ्तर में महिला कर्मचारी भी मौजूद थे। धरने की रिकॉर्डिंग डीसी को सौंपते हुए उन्होंने कहा कि संबंधित यूनियन की ओर से 2 जनवरी को जिला प्रशासन की मंजूरी के बिना दफ्तार के बाहर एडवांस नोटिस दिए बिना ही धरना लगा दिया। इस मौके पर इंजीनियर केवल गर्ग, इंजीनियर ह¨रदर ¨सह,गगनदीप गोयल की शान में काफी ऐतराज शब्दावली का इस्तेमाल किया। यूनियन के पदाधिकारियों ने जान माल की धमकियां दी गई और अधिकारियों के घरों के सामने धरने दिए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें