किसानों ने दोबारा शेखपुरा टोल प्लाजा पर धरना लगाया
किसानों ने दोबारा लगाया धरना की नारेबाजी।

संवाद सूत्र, तलवंडी साबो
किसानी संघर्ष की समाप्ति के बाद प्रदेश में टोल प्लाजा मालिकों ने टोल पर्ची का रेट दोगुना कर दिया था जिसके विरोध में अलग अलग जत्थेबंदियों की तरफ से पर्ची का रेट पहला वाला करने की मांग को लेकर टोल प्लाजा पर धरने लगा दिए थे इस दौरान 25 दिसंबर को गांव शेखपुरा के पास स्थित टोल प्लाजा मालिकों की तरफ से मनमर्जी की टोल पर्ची काटनी शुरु कर दी थी जिसका पता लगते ही किसान जत्थेबंदियों ने टोल प्लाजा पर धरना लगा दिया था और टोल प्लाजा बंद करवा दिया थ। परंतु बीते दिन टोल प्लाजा पर फिर पर्ची काटनी शुरु कर दी जिस कारण शनिवार को भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने दोबारा टोल प्लाजा पर धरना लगा दिया और आवाजाई का आना जाना मुफ्त कर दिया। बहत्तर सिंह अगुआई की अगुआई में लगाए धरने दौरान मांग की कि टोल प्लाजों पर पर्ची का रेट सही किया जाए नहीं तो तब तक पर्ची काटने नहीं दी जाएगी। इस मौके रणजोध सिंह, काला सिंह, जसवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान न हाजिर थी।
किसान पांच को करेंगे प्रधानमंत्री का विरोध
जागरण संवाददाता, बठिडा :
भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की बैठक पंजाब के राज्य महासचिव काका सिंह कोटड़ा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मालवा के सात जिलों के अध्यक्ष व सचिव मौजूद रहे। इस दौरान रेशम सिंह चौधरी, इंद्रजीत सिंह कंग, निर्मल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंाच जनवरी के पंजाब दौरे का कड़ा विरोध किया जाएगा। बेशक सरकार ने तीन काले कानूनों को रद कर दिया गया है, लेकिन कई मांगों को आज तक पूरा नहीं किया गया। जिस कारण पांच जनवरी को जिला हेड क्वार्टरों पर धरने लगाएं जाएंगे। जबकि इससे पहले 2 जनवरी को पंजाब के सभी गांवों व कस्बों में फूतले फूंक प्रदर्शन किए जाएंगे। इस मौके पर बलदेव सिंह बठिडा, परगट सिंह फाजिल्का, इंद्रजीत सिंह फरीदकोट आदि उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।