विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मानसा में भारी सुरक्षा के बीच आज होगा दलजीत का अंतिम संस्कार, हाईकोर्ट का आदेश के बाद नेताओं के आने पर रोक

Published: Thu, 05 Nov 2026 07:00 AM (IST)

हाईकोर्ट के आदेश पर बुधवार को दलजीत सिंह का पोस्टमार्टम हुआ। पांच नवंबर को भारी सुरक्षा के बीच गांव भम्मे ...और पढ़ें

घटना के दिन लाठीचार्ज के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पंजाब पुलिस।

घटना के दिन लाठीचार्ज के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पंजाब पुलिस।

HighLights

  1. दलजीत सिंह का अंतिम संस्कार आज मानसा के भम्मे कलां में।

  2. हाईकोर्ट के आदेश पर राजनीतिक नेताओं के शामिल होने पर रोक।

  3. परिवार की सहमति से भारी सुरक्षा के बीच होगा अंतिम संस्कार।

संवाद सहयोगी, मानसा l मानसा के गांव भम्मे कलां के रहने वाले दलजीत सिंह का अंतिम संस्कार आज, वीरवार को सुबह 11 बजे पैतृक गांव भम्मे कलां में ही किया जाएगा। मृतक की बहन अमरजीत कौर ने दलजीत के शव को लेकर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में एक अर्जी दायर की थी। इस मामले में अदालत के आदेश मिलने के बाद बुधवार को परिवार की मौजूदगी में पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने खुली अदालत में ही अपना आदेश सुना दिया। शाम 4 बजे लिखित आदेश भी जारी कर दिए गए। कोर्ट ने यह आदेश दलजीत की बहन की अर्जी पर जारी किया। पूर्व आदेश में अदालत ने पोस्टमार्टम पीजीआई चंडीगढ़ में कराने का आदेश दिया था। साथ ही पंजाब और चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशकों को निर्देश दिए थे कि पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार परिवार और करीबियों की मौजूदगी में सम्मानजनक तरीके से कराया जाए।

यह भी पढ़ें- दलजीत के अंतिम संस्कार पर संशय खत्म, हाईकोर्ट के आदेश के बाद कल मोगा में पैतृक गांव में होगी अंतिम विदाई

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

अदालत ने अंतिम संस्कार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने पर भी जोर दिया था। इससे पहले शव को लेकर उठे विवाद और परिवार की मांगों के मद्देनजर मामला हाईकोर्ट पहुंचा था। याचिका में निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित करने और परिवार को अंतिम संस्कार में उचित भागीदारी देने की मांग उठाई गई थी।

यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा हत्या के आरोपी की दुकान गिराने पर मोगा पुलिस का बड़ा एक्शन, 1200 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज

सुरक्षा के बीच होगा संस्कार

परिवार ने बताया कि आदालत ने आदेश के अनुसार, इसमें किसी भी राजनीतिक नेता के शामिल होने की मनाही की है। परिवार ने इस पर सहमति जताते हुए दलजीत के अंतिम संस्कार की सारी तैयारियां कर ली हैं, उसका अंतिम संस्कार भारी सुरक्षा फोर्स की मौजूदगी में होगा।

यह भी पढ़ें- 'पीएम मोदी मेरे साथ बैठ डिबेट करें, पता चलेगा देशद्रोही कौन...', संगरूर में इंसाफ रैली में गरजे राहुल गांधी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।